5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीलरशिप पर पहुंची maruti s-presso, 30 सितंबर को है लॉन्चिंग

30 सितंबर को लॉन्च होगी Maruti spresso माइलेज से लेकर फीचर्स है जबरदस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 24 Sep 2019, 2:34 PM IST

maruti_spresso.jpg

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आजकल जिस कार का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है वो है Maruti S-presso. 30 तारीख को ये कार लॉन्च होने वाली है अब इस कार को डीलरशिप पर स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि इसकी बिक्री और डिलीवरी भी लॉन्च के दिन से ही शुरू की जा सकती है।

मारुति सुजुकी इस नई हैचबैक को अपने एरिना शोरूम के माध्यम से देश भर में बेचने वाली है। मारुति एस-प्रेसो आधिकारिक बुकिंग 25 सिंतबर से शुरू होने वाली है, इसलिए इससे पहले सभी जगहों पर पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

नए अवतार में तहलका मचाएगी Maruti Vitara Brezza, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

डीलरशिप में देखे जानें के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि इसकी टेस्ट ड्राइव ग्राहकों के लिए जड़ल ही उपलब्ध कराई जा सकती है। कई डीलर्स ने एस-प्रेसो की अनऑफिशियली बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो का एक नया टीजर जारी किया था जिसमें पहली बार इसके डिजाइन को पूरा दिखाया गया था। मारुति एस-प्रेसो कंपनी किए नए डिजाइन लैंग्वेज पर आधारित है तथा इसे हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

मैनुअल कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये काम, पैसे के साथ जान का भी हो सकता है नुकसान

इस वीडियो में मारुति एस-प्रेसो के सामने व साइड हिस्से को देखा जा सकता है। रेड रंग के एस-प्रेसो में इसका फ्लैट बोनट, ब्लैक रंग के बंपर, ब्लैक रंग का प्लास्टिक क्लैडिंग तथा नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन देखने को मिलता है। रेड व ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में यह नई कार बहुत ही आकर्षक लग रही है।

मारुति एस-प्रेसो को बीएस-6 अनुसरित 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाना है, इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प लाया जा रहा है। यह चार ट्रिम सहित कुल 9 वैरिएंट (ऑटोमेटिक सहित) में उपलब्ध कराई जायेगी।