फेसलिफ्ट मारुति ब्रेजा में नई ग्रिल और नया फ्रंट बंपर होगा। इंटीरियर की बात करें, तो नई ब्रेजा में मारुति के स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन देखने को मिलेगा। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ आएगा। Brezza में हेडलैम्प, सर्कुलर फॉग लैम्प और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स के साथ आउट साइड रियर व्यू मिरर्स हैं।