नई दिल्ली : कार चलाने वालों के हाथ में सिर्फ अपनी नहीं बल्कि सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा की भी जानकारीहोती है। आए दिन होने वाले एक्सीडेंट्स को रोकने के लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए कार निर्माताओं से भी कुछ सेफ्टी फीचर्स इनमें जरूर लगाने की बात कही जा रही है। इन सेफ्टी फीचर्स के न होने की सूरत में खुदा न खास्ता अगर कभी कोई एक्सीडेंट होता है तो चलाने वाले की जान तक जा सकती है। कई कंपनियां कारों को सुरक्षित बनाने के लिए कई सेफ्टी फीचर्स के साथ ला रही है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से वो फीचर्स हैं जो आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी होते हैं।