4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्च हुई KTM Duke 790, कीमत 8.63 लाख रूपए

ktm duke 790 हुई लॉन्च शानदार फीचर्स से लैस है बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 23 Sep 2019, 2:51 PM IST

ktm_bike.jpg

नई दिल्ली: KTM Duke 790 का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा था और आज फाइनली इस बाइक ने मार्केट में दस्तक दी है। केटीएम ड्यूक 790 को भारत में 8.63 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) की कीमत पर उतारा गया है। यह बाइक कंपनी की भारतीय बाजार में सबसे ताकतवर बाइक बन गयी है। केटीएम ड्यूक 790 को कंप्लीटली नॉकड डाउन (CKD) यूनिट के रूप में भारत लाया जा रहा है तथा बजाज के प्लांट पर इसे असेंबल किया जाएगा।

मात्र 11990 रुपए में मिल रही है 10 लाख की कीमत वाली नई Triumph Bonneville, जानें पूरा ऑफर

फीचर्स- केटीएम ड्यूक 790 में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, लीन एंगल सेंसिटिविटी, मोटर स्लिप रेग्युलेशन, स्टैबिलिटी कंट्रोल, स्लिपर क्लच तथा बिना क्लच वाले अपशिफ्ट व डाउनशिफ्ट के लिए टू-वे क्विकशिफ्टर दिया गया है।

इंजन- केटीएम ड्यूक 790 में 799 सीसी लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन लगाया गया है। यह इंजन 9000 आरपीएम पर 105 बीएचपी का पॉवर व 8000 आरपीएम पर 87 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है, इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इस बाइक में चार राइडिंग मोड रेन, स्ट्रीट, स्पोर्ट व ट्रैक दिए गए है। यह अन्य इलेक्ट्रॉनिक तकनीक व फीचर्स के अतिरिक्त है।

मैनुअल कार चलाते समय न करें ये काम, हो सकता है खतरनाक एक्सीडेंट

केटीएम ड्यूक 790 में सस्पेंसन के लिए सामने की ओर 43 एमएम अपसाइड-डाउन फोर्क व पीछे की ओर एडजस्टेबल मोनो-शॉक लगाया गया है। ब्रेकिंग के लिए सामने डुअल 300 एमएम disc व पीछे 240 एमएम disc ब्रेक लगाए गए है।