कार रिव्‍यूज

कार की बैटरी होती है बेहद जरूरी, खराब होने की वजह से होता है बड़ा नुकसान

कार की बैट्री को लोग अक्सर कार के बाकी पार्ट्स से कम महत्व देते हैं। लेकिन ऐसा सही नहीं है यानि बाकी पार्ट्स की तरह कार की बैटरी की केयर भी बेहद जरूरी है।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 11:54 AM IST
Pollution spreading from battery industry, registration mandatory
Pollution spreading from battery industry, registration mandatory

नई दिल्ली: किसी भी मशीनरी का हर पार्ट बेहद इंपार्टेंट होता है और इनमें से कोई भी पार्ट खराब हो जाए तो मशीन काम करना बंद कर देती है। कार के साथ भी ऐसा ही होता है इंजन से लेकर ब्रेक तक सबकुछ बेहद जरूरी होता है। इसीलिए कार को फिट रखना बेहद जरूरी होता है। और हमें टाइम-टाइम पर कार की सर्विसिंग कराने की बात कही जाती है। इसीलिए आज हम आपको कार के एक ऐसे ही पार्ट के बारे में बताएंगे जो इतना इंपॉर्टेंट नहीं माना जाता और इसीलिए लोग इनकी परवाह थोड़ी कम करते हैं। हम बात कर रहे हैं कार की बैटरी की । अक्सर देखा जाता है कि एक बार बैटरी इंस्टाल करने बाद लोग उसकी देखरेख करना भूल जाते हैं। कार की बैटरी के साथ ज्यादातर डिस्चार्ज होने की समस्या आने लगती है। कई बार ये समस्या लंबे वक्त तक गाड़ी न चलाने के कारण होती तो सर्दियों में ये समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है। इसीलिए आज हम आपको कार की बैटरी की देखभाल कैसे करनी है ये बताएंगे।

ग्रीस का इस्तेमाल करने से बचें-

गाड़ी की सर्विसिंग कराते समय मैकेनिक बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं लेकिन एक्सपर्ट ऐसा करने से मना करते रहते हैं। हालांकि बैटरी का टर्मिनल साफ रखना बेहद जरूरी होता है,लेकिन टर्मिनल पर ग्रीस की जगह पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।

हर महीने बैटरी की जांच करना है जरूरी-

एक्सपर्ट रेग्युलर इंटरवल पर बैटरी की जांच कराना जरूरी समझते हैं। बैटरी टर्मिनल के पास एसिड जमा हो जाता है जिसे साफ करना बेहद जरूरी है और इसके लिए बैटरी वाटर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है।

हर 2 साल में बैटरी बदलना है जरूरी- कार की बैटरी की भी एक लाइफ होती है इसीलिए हर 2 साल के बाद बैटरी को बदल लेना चाहिए।

ओवरहीटिंग से खराब हो जाती है बैटरी- अगर आपकी कार चलते-चलते हीट हो जाए तो याद रखिये इसका असर कार की बैटरी पर भी पड़ता है। ऐसे में कार की बैटरी का पानी जल्दी सूख जाता है। इससे बैटरी जल्दी ऑक्सीडाइज्ड हो जाती है। इसलिए समय-समय पर इंजन की देखभाल बेहद जरूरी है।

गाड़ी चलाते रहने से बैटरी रहती है ठीक- गाड़ी को अगर लंबे समय तक चलाया न जाए तो ये खराब हो जाती है । इसीलिए बैटरी की सेहत के लिए जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी को चलाते रहें। अगर रोज रोज आप गाड़ी नहीं चलाते तो गाड़ी को अल्टरनेट डेज पर थोड़ी दूरी के लिए लेकर जाएं।

Updated on:
28 Sep 2019, 11:54 AM IST
Published on: