कार रिव्‍यूज

आज लॉन्च होगी लग्जरी MPV Toyota Vellfire, फीचर्स और माइलेज है जबरदस्त

कल लॉन्च होगी Toyota Vellfire MPV सेफ्टी के लिए मिलेंगे 7 एयरबैग CBU के तौर पर आएगी भारत
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2020, 10:21 AM IST
Toyota Vellfire
toyota vellfire mpv

नई दिल्ली: Toyota Vellfire MPV आज मार्केट में कदम रखेगी । इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। 10 लाख रुपए टोकन अमाउंट के साथ बुक होने वाली ये mpv भारतीय बाजार में टोयोटा की फ्लैगशिप लग्जरी MPV होगी। आपको बता दें कि भले ही ये कार 26 फरवरी को लॉन्च हो जाएगी लेकिन इसकी डिलीवरी के लिए कस्टमर्स को 4-5 महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

Toyota Vellfire MPV एक प्रीमियम लग्जरी MPV है। जिसमें 6 लोगों के बैठने की जगह है। भारत में ये कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया जा रहा है। यह कार सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इस कार की कीमत 75-80 लाख रुपए के बीच में होगी।

फीचर्स- इसमें दो इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, इलेक्ट्रिक टेल गेट, दो सन रूफ, 3-जाने क्लाइमेट कंट्रोल, दो एग्जीक्यूटिव कैप्टन सीट, पावर रिक्लाइन फंक्शन, 7 एयरबैग, ट्रे टेबल दिए जाएंगे।

इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक और बेज रंग में स्टैंडर्ड रूप में रखा जाएगा। इसकी सीट के फीचर्स की बात करें तो यह सीट इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से ऑपरेट होती है और कार से बाहर भी निकाल सकते हैं।

कार की सीटों के पीछे 10.2-इंच का हाई डेफिनिशन टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जबकि डैशबोर्ड पर 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

इंजन- टोयोटा वेलफायर ( Toyota Vellfire) एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन एमपीवी है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक बैटरी पैक लगाया गया है जो अधिकतम 197 BHP पॉवर उत्पन्न कर सकता है।

Updated on:
26 Feb 2020, 10:21 AM IST
Published on: