कार रिव्‍यूज

मोटेरा स्टेडियम में डोनॉल्ड ट्रंप ने तोड़ा सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, जानें क्या है पूरी खबर

यह बात आपको सुनने में भले ही साधारण लग रही हो, लेकिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश के नेता ने ऐसा कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2020, 2:36 PM IST
trump in motera

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम पहुंच चुके हैं । ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप भी है। लाखों लोगों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में डोनॉल्ड ट्रंप ने भारत से अपनी दोस्ती के लिए प्रोटोकॉल की भी फिक्र नहीं की । चलिए अब आपको बताते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कौन से प्रोटोकॉल को तोड़ा ।

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी एजेंसी सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया। इसके तहत वह खुले आसमान के तले किसी भी समारोह में 20 मिनट से ज्यादा नहीं गुजार सकते हैं। लेकिन इस स्टेडियम में ट्रंप ने लगभग 1 घंटे से ज्यादा का टाइम बिताया । समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में वह पिछले 50 मिनट से खुले आसमान के नीचे हैं । यह बात आपको सुनने में भले ही साधारण लग रही हो, लेकिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश के नेता ने ऐसा कर प्रोटोकॉल को तोड़ा है।

ये नियम अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां ध्यान देनी वाली एक बात ये भी है कि डोनॉल्ड ट्रंप भले ही खुले आसमान के नीचे बैठे हैं लेकिन उनकी सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ही गणमान्य नेता बुलेट प्रूफ ग्लास के पीछे से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। यानि प्रोटोकॉल तोड़ने के बावजूद भारत ने उनकी सुरक्षा का भरपूर इंतजाम कर रखा है।

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में अपनी यात्रा के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समारोह के दौरान 2 घंटे खुले आसमान के नीचे बिताकर प्रोटोकॉल तोड़कर रिकॉर्ड बनाया था ।

Updated on:
24 Feb 2020, 2:36 PM IST
Published on: