नई दिल्ली: पूरी दुनिया की निगाहें इस वक्त भारत के ऊपर हैं, वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप का भारत दौरा। ट्रंप 2 दिवसीय भारत दौरे पर हैं और फिलहाल कुछ मिनट पहले भारत की धरती पर कदम रख चुके हैं । ट्रंप के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने लैंडिंग के बाद से ट्रंप को उनकी वर्ल्ड फेमस कार दि बीस्ट तक पहुंचाने के बाद अपनी रेंज रोवर ( Range Rover) में बैठ गए। ऐसे में इन दोनों कद्दावर नेताओं की गाड़ियों की तुलना होना आम है।