कॅरियर कोर्सेज

ADDET-2023: एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट, 9 जून से भरें आवेदन

animal husbandry and dairy technology diploma. 9 जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म, 25 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा...।
2 min read
• •
Updated: 7 Jun 2023, 5:08 PM IST
addet.png
animal husbandry and dairy technology diploma

animal husbandry and dairy technology diploma. मध्यप्रदेश में एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नॉलाजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट (ADDET) 2023 परीक्षा और आवेदन भरने की तिथि घोषित हो गई है। 9 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इसकी अंतिम तारीख 23 जून है। इस टेस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के जबलपुर, महू और रीवा के कॉलेजों में प्रथम वर्ष में एडमिशन मिलेगा।

मप्र कर्मचारी चयन मंडल की ओर से लिए जाने वाले डिप्लोमा पाठ्यक्रम एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नॉलोजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट 2023 की परीक्षा 25 जुलाई से प्रारंभ होगी। इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश के के कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। कुल 500 सीटों वाले इस डिप्लोमा में प्रत्येक कॉलेज को 100-100 सीटें दी गई हैं।

यह भी पढ़ेंः

दो चरणों में होगी परीक्षा

यह परीक्षा 25 जुलाई 2023 को विभिन्न सेंटरों पर दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में सुबह 7 से8 बजे तक रिपोर्टिंग का समय है। 8.50 से 9 बजे तक दिशा-निर्देश पढ़ने का समय और 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे का प्रश्न पत्र हल करने का समय रहेगा। दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अभ्यर्थियों के रिपोर्टिंग का वक्त होगा, वहीं 2.50 से 3.00 बजे का समय दिशा-निर्देश पढ़ने का समय रहेगा। वहीं 3 बजे से 5 बजे का वक्त प्रश्न पत्रहल करने का समय रहेगा।

डिप्लोमा के लिए यह है योग्यता

इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी 12वीं में 50 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। जीव विज्ञान/गणित/कृषि विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के छात्रों को 5 प्रतिशत की शिथिलता दी जाएगी।

प्रवेश के समय आयु

इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय छात्रों की आयु 31 दिसंबर 2023 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होना चाहिए। महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतर आयु सीमा में 5 साल की छूट भी दी जाएगी। अभ्यर्थियों का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

प्रवेश की प्रक्रिया

एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा और डेयरी टेक्नॉलाजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से मप्र कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB) के माध्यम से संचालित सामान्य प्रवेश परीक्षा में आई रैंक के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिएकर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट की वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए एमपी आनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से फॉर्म भरा जा सकता है।

400 रुपए शुल्क

आनलाइन आवेदन के साथ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए का परीक्षा शुल्क देना होगा. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपए शुल्क तय किया गया है। वहीं निशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए भी 200 रुपए का शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा कियोस्क के माध्यम से फार्म भरने पर 60 रुपए और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए भरने पर 20 रुपए देना होगा।


इन सेंटर्स पर होगी परीक्षा

आनलाइन परीक्षा एमपी के 9 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना, सागर, रतलाम और नीमच शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
7 Jun 2023, 5:08 PM IST
Published on: