30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPSC RESULTS: मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के रिजल्ट घोषित, 1175 अभ्यर्थियों का चयन

Ayurveda Medical Officer Examination 2021- क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 8 Jun 2023, 11:01 AM IST

ayush.png

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। यह परीक्षा 25 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। आरक्षण विवाद के चलते इसके रिजल्ट को घोषित करने में काफी दिक्कतें भी आयोग को आई थी। आयुष विभाग में 692 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 1175 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। अब इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

एमपीपीएससी (mppsc) ने आयुष विभाग (AYUSH Department) के खाली पड़े पदों के लिए 25 सितंबर 2022 को परीक्षा ली थी। मंगलवार को घोषित हुए रिजल्ट में 1175 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। इंटरव्यू के लिए चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट एमपीपीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यह रिजल्ट www.mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध है। पीएससी ने स्पष्ट किया है कि सूची में प्रिंटिंग की मिस्टेक होने पर आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। यह प्रावधिक लिखित परक्षा परिणाम का अंतिम चयन परिणाम उच्च न्यायालय के अध्यधीन रहेगा। लिखित परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद यदि कोई तकनीकी त्रुटि या लिपिकीय त्रुटि संज्ञान में आती है तो आयोग के पास परीक्षा परिणाम को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। एमपीपीएससी ने रिजल्ट के साथ ही एक फार्म भी जारी किया है, जिसे भरकर सभी चयनित अभ्यर्थियों को 26 जून तक भरकर देना होगा।

यहां देखें अपना रोल नंबर
https://mppsc.mp.gov.in/Results

आरक्षण का पेंच फंसा था

मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग के पत्र एफ-2-1/2018/1/59 दिनांक 3 नवंबर 2022 के मुताबिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 के मुख्य भाग 87% (14% अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों) और प्राविधिक भाग (13% अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 13% अनारक्षित श्रेणी के लिए) पुनरीक्षित पदों का विवरण प्राप्त हुआ है। जिसे आयोग की ओर से संशोधित शुद्धि पत्र क्रमांक- 04/12-13-18/2021 दिनांक 31 मई 2023 में प्रकाशित किया गया है। अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए विज्ञापन कुल पद 187 हैं, जिसके मुख्य भाग में 14% के मान से कुल पद 97 और प्राविधिक भाग में 13% के मान से कुल पद 90 प्राप्त हुए हैं।

केविएट दायर होगी

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम आयोग की विज्ञप्ति क्रमांक 3023/34/2022/अनु-10 के माध्यम से 6 जून को रिजल्ट घोषित किया है। इस परीक्षाम के संबंध में जबलपुर मुख्य पीठ, इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में केविएट याचिका दायर की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

Govt Jobs: मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 30 जून है अंतिम तारीख
ये है भारत के 10 सबसे सरल गवर्नमेंट एग्जाम, एक बार में ही मिल जाती है सरकारी नौकरी
ADDET-2023: एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट, 9 जून से भरें आवेदन
MP PVFT 2023: प्री-वेटरनरी एवं फिशरीज टेस्ट के आवेदन शुरू, 25 जुलाई को है परीक्षा
MPPSC RESULTS: मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के रिजल्ट घोषित, 1175 अभ्यर्थियों का चयन