30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर में शहरी जन कल्याण शिविर अभियान शुरू

भोपाल

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 10 May 2017, 9:44 PM IST

shivir

shivir

मुख्यमंत्री

जैसलमेर. जिले में नगरीय क्षेत्रों में बुधवार को मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर अभियान का आगाज हो गया। नगर परिषद आयुक्त झब्बरसिंह ने बताया कि राज्य सरकार के आदेषानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविरों का आयोजन 10 मई से 10 जुलाई तक किया जाएगा। बुधवार को शिविर का शुभारम्भ विधायक छोटूसिंह भाटी, सभापति कविता खत्री, उपसभापति रमेष जीनगर, वार्ड पार्षद इन्द्रसिंह उज्जवल, हरीसिंह भाटी ने फीता काटकर किया।

षिविर का आयोजन अमर शहीद सागरमल गोपा विद्यालय में रखा गया जिसमे वार्ड नम्बर 01, 02 व 35 की जनसमस्याओं के निस्तारण का कार्य किया गया। शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति, भूखण्ड नामान्तरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, एनयूएलएम के तहत रोजगार के लिए ऋण आवेदन प्राप्त किये गये। प्रत्येक षिविर में प्रथम दिन जन समस्याओं से संबंधित आवेदन लिये जायेगें तथा दूसरे दिन इसका निस्तारण किया जावेगा। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए 8 आवेदन प्राप्त किए गए।

गुरुवार को प्रात: 10 से 6 बजे तक लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, नामान्तरण दर्ज प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, शाश्वत लीज डीड जारी की जाएगी। लक्ष् मीचंद सांवल कॉलोनी, जवाहरलाल कॉलोनी के आवेदनकर्ताओं से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया है।षिविर में अधिषासी अभियंता सुभाष अग्रवाल, सहायक अभियंता राजीव कष्यप व दलीपसिंह के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।