30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP PVFT 2023: प्री-वेटरनरी एवं फिशरीज टेस्ट के आवेदन शुरू, 25 जुलाई को है परीक्षा

MP PVFT Application Form- बुधवार 7 जून से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है...। यह है वेबसाइट...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 8 Jun 2023, 10:55 AM IST

mppvft.png

Pre-Veterinary and Fishery Test- 2023. मध्यप्रदेश में पशु चिकित्सा, पशुपालन एवं मत्स्य विज्ञान के कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2023 से प्रारंभ हो गई हैं। कर्मचारी चयन मंडल प्री. वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट (PV & FT) 2023 आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की अंतिम तारीख 21 जून 2023 है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए मध्यप्रदेश के जबलपुर, महू, रीवा के कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकेगा। इसके लिए कुल 165 सीट तय हैं, जबकि पेमेंट सीट 60 है।

मध्य प्रदेश शासन के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के अंतर्गत आने वाले वेटरनरी कॉलेजों में पशु चिकित्सा, पशुपालन और मत्स्य विज्ञान में स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार 7 जून 2023 से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 21 जून है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपए शुल्क रखा गया है, जबकि जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपए का शुल्क रखा गया है। यह शुक्ल केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए है।

ऐसे करें आवेदन

mp employees selection board

25 जुलाई को दो सत्रों में होगी परीक्षा

प्री. वेटरनरी एंड फिशरी टेस्ट (PV & FT) 2023 के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न सेंटर्स पर 25 जुलाई 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में सुबह 7 से 8 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम रहेगा, इसके बाद महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय 8.50 से 9.00 तक 10 मिनट रहेगा। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे का पेपर होगा। वहीं दूसरे सत्र में 1 से 2 बजे दोपहर में अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम रहेगा। 2.50 से 3.00 बजे तक 10 मिनट का समय दिशा-निर्देश पढ़ने का रहेगा। इसके बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे का पेपर होगा। कर्मचारी चयन मंडल जो प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है, इसमें क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही नानीजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विद्यालय जबलपुर के अंतर्गत आने वाले वेटरनरी और पशुपालन महाविद्यालयों में वर्ष 2023-24 में BVSC AND AH, स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश साढ़े पांच साल के पाठ्यक्रम के लिए होगा, इसमें इंटर्नशिप भी शामिल है। यह पूरा पाठ्यक्रम अंग्रेजी भाषा में होगा।

यहां देखें पीडीएफ

12वीं में जरूरी है यह विषय

12वीं में जिन अभ्यर्थियों ने भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी विषय लेकर उत्तीर्ण की है, वे इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इसमें वे छात्र भी प्रवेश परीक्षा दे सकते हैं जो 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं या देने वाले हैं। बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अनारक्षित या आर्थिक रूप से कमजोर अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। इनके अलावा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा में मिलाकर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। किसी भी छात्र को 10+2 की मेरिट के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

पेमेंट सीट में प्रवेश

मध्यप्रदेश के जबलपुर, महू और रीवा वेटरनरी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें पेमेंट सीट रहेंगी। इस प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही पेमेंट सीट में प्रवेश दिया जाएगा। पेमेंट सीट में प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होने की बाध्यता नहीं होगी। सिर्फ आरक्षित वर्ग की सीटों में केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी ही शामिल हो सकेंगे। काउंसलिंग के समय पेमेंट सीट में प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ndvsu.org पर देख सकते हैं।

कश्मीर के छात्रों के लिए

इस उपाधि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कश्मीरी प्रवासी एवं कश्मरी पंडित, हिन्दू परिवारों (अप्रवासी) कश्मीर घाटी में निवासरत के बच्चों के लिए तीनों कॉलेजों में 5 फीसदी सीटें तय हैं।

एनआरआई/अप्रवासी भारतीयों के लिए

इस कोर्स में एडमिशन के लिए 10 प्रतिशत सीटें एनआरआई के लिए भी आरक्षित की गई हैं। इसके लिए आवेदन, सीटों से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ndvsu.org पर जा सकते हैं।

एक नजर

0 ऑनलाइन आवेदन शुरू- 7 जून 2023
0 अंतिम तिथि -21 जून 2023
0 संशोधन की प्रारंभिक तिथि -7 जून 2023
0 संशोधन की अंतिम तिथि- 26 जून 2023
0 परीक्षा दिनांक- 25 जुलाई 2023

यह भी पढ़ेंः

ये है भारत के 10 सबसे सरल गवर्नमेंट एग्जाम, एक बार में ही मिल जाती है सरकारी नौकरी
ADDET-2023: एनीमल हस्बेंड्री एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा इंट्रेंस टेस्ट, 9 जून से भरें आवेदन
MP PVFT 2023: प्री-वेटरनरी एवं फिशरीज टेस्ट के आवेदन शुरू, 25 जुलाई को है परीक्षा
MPPSC RESULTS: मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के रिजल्ट घोषित, 1175 अभ्यर्थियों का चयन
Govt Jobs: मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में निकली कई पदों पर भर्ती, 30 जून है अंतिम तारीख