कॅरियर कोर्सेज

ED Vs Income Tax: ईडी और इनकम टैक्स में क्या है अंतर, जानिए

ED vs Income Tax: इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के दो तरीके होते हैं, एक SSC CGL और दूसरा यूपीएससी। SSC CGL की परीक्षा हर साल होती है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती एसएससी द्वारा निकाली जाती है। वहीं ईडी विभाग में सरकारी नौकरी पाने के लिए भी SSC CGL परीक्षा देनी होती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2024, 3:04 PM IST
ed_vs_income_tax.jpg
Ed vs Income Tax

ED vs Income Tax: आज हम ऐसे दो सकारी नौकरी की बात करेंगे जिसमें काम करना युवाओं का सपना होता है, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (ITD)। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि ये दो अलग-अलग एजेंसियां हैं। कई सारे युवा तो इन दोनों के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


यह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में एक लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के रूप में काम करती है, जो भारत सरकार के अधीन है। ED की मुख्य जिम्मेदारी होती है इकोनॉमिक लॉ, फॉरेन एक्सचेंज वायलेशन, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे वित्तीय अपराधों से लड़ना। इस बनाने का मुख्य उद्देश्य था विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन की जांच करना।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पास तलाशी लेने, संपत्तियों को जब्त करने और अवैध गतिविधियों में शामिल संपत्तियों को कुर्क करने की ताकत (Power Of Enforcement Directorate) होती है। कई मामले में ईडी सीबीआई, आरबीआई और आयकर विभाग के साथ मिलकर काम करती है।


प्रवर्तन निदेशालय विभाग में काम करने के लिए सबसे पहले आपको SSC CGL की परीक्षा पास करनी होगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद ट्रेनिंग होती है। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।


आयकर विभाग भी ईडी (ED vs Income Tax) की तरह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करता है। लेकिन इस विभाग की मुख्य जिम्मेदारी होती है डायरेक्ट टैक्सेशन लॉ को प्रशासित कराना और लागू कराना। आयकर विभाग टैक्स चोरी मामले की जांच करता है।


इनकम टैक्स ऑफिसर (Income Tax Officer) बनने के दो तरीके होते हैं, एक SSC CGL और दूसरा यूपीएससी। SSC CGL की परीक्षा हर साल होती है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्ती एसएससी द्वारा निकाली जाती है। वहीं आप यूपीएससी क्रैक करके भी इनकम टैक्स ऑफिसर बन सकते हैं।

Updated on:
28 Mar 2024, 3:04 PM IST
Published on: