कॅरियर कोर्सेज

ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

अगर आप ज्वैलरी डिजाइनिंग में भविष्य बनान चाहते हैं, तो आप इससे जुड़े कोर्स कर लें, ताकि आपको इस फील्ड में काम करने का एक सार्टिफिकेट भी मिल जाएगा और आप इस फील्ड में बेहतर काम कर सकेंगे।  
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2023, 12:59 PM IST
ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स
ज्वैलरी डिजाइनिंग में कॅरियर बनाने 10 वीं के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

समय के साथ-साथ कॅरियर बनाने के ऑप्शन में भी काफी बदलाव आ चुके हैं, हर दिन नए नए कोर्स आ रहे हैं, ताकि युवा पीढ़ी पारंपरिक पढ़ाई के अलावा इन कोर्सों को करके अपना भविष्य बना सके, इसी के चलते अब ज्वैलरी डिजाइंनिंग का कोर्स भी आया है, जिसमें युवक-युवतियां कोर्स करके अपना भविष्य संवार सकते हैं।

यदि आपमें क्रिएटिविटी है तो ज्वैलरी डिजाइनिंग में बेहतर कॅरियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में कॅरियर बनने के लिए आपको अपने काम के प्रति लगाव और नया करने की सोच लानी होगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टोन्स और मेटल्स की जानकारी व डिजाइनिंग सेंस की भी जरूरत पड़ेगी। इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपकी कल्पनाशीलता के साथ-साथ आपका मार्केट रिसर्च वर्क भी अच्छा होना जरूरी है। एक ज्वैलरी डिजाइनर का मुख्य काम ज्वैलरी के स्टाइल और पैटर्न को सेट करना होता है, जिसके लिए ऑटो कैड, 3डी स्टूडियो, कोरल ड्रा, फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर जैसे सॉफ्टवेयर की मदद लेनी होती है। इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए अभ्यर्थी दसवीं के बाद ही शार्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट कोर्स

-बेसिक ज्वैलरी डिजाइन

-कैड फॉर जेम्स एंड ज्वैलरी

बीएससी कोर्स

-बीएससी इन ज्वैलरी डिजाइन

-बैचलर ऑफ ज्वैलरी डिजाइन

-बैचलर ऑफ एक्सेसरीज डिजाइन

डिप्लोमा कोर्स

-डिप्लोमा इन ज्वैलरी डिजाइन एंड जैमोलॉजी

-ज्वैलरी मैन्युफैक्चरिंग

यहां से कर सकते हैं कोर्स

-जैमोलॉजी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, मुंबई

-जैमस्टोन्स आर्टिसन्स ट्रेनिंग स्कूल, जयपुर

-इंडियन जैमोलॉजी इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली

-जैम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, जयपुर

कॅरियर ऑर जॉब्स से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें

Published on: