7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7500 पदों पर नवोदय विद्यालय में भर्ती, सभी विषय के टीचर सहित पूरे स्टॉफ की जरूरत

नवोदय विद्यालय में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका हाथ से नहीं जाने दें। क्योंकि नवोदय विद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों के टीचर सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Jun 2023, 5:10 PM IST

7500 पदों पर नवोदय विद्यालय में भर्ती, सभी विषय के टीचर सहित पूरे स्टॉफ की जरूरत

7500 पदों पर नवोदय विद्यालय में भर्ती, सभी विषय के टीचर सहित पूरे स्टॉफ की जरूरत

टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है, अगर आप नवोदय विद्यालय में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये मौका हाथ से नहीं जाने दें। क्योंकि नवोदय विद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों के टीचर सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती की जा रही है।

नवोदय विद्यालय द्वारा करीब 7500 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें 306 पीजीटी कम्प्यूटर विज्ञान, 91 शारीरिक शिक्षा, 46 आधुनिक भारतीय भाषा, 649 टीजीटी कम्प्यूटर विज्ञान , 649 टीजीटी कला, 1244 टीजीटी शारीरिक शिक्षा, 649 टीजीटी संगीत, 649 स्टॉफ नर्स, 636 खानपान पर्यवेक्षक, 598 इलेक्ट्रीशियन प्लंबर, 1397 मेस हेल्पर, 55 आसो, 8 कम्प्यूटर ऑपरेटर और 49 आशुलिपिक के पदों पर भर्ती की जा रही है।

इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, जिसके लिए नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं, इस भर्ती के लिए प्रत्येक कैटेगिरी में आयु सीमा अलग-अलग दी गई है। जिसकी पूरी डिटेल आप नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


देशभर के नवोदय विद्यालय में होगी नियुक्ति
नवोदय विद्यालय के लिए विभिन्न पदों पर हो रही बंपर भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को देशभर के नवोदय विद्यालय में नियुक्त किया जाएगा, ताकि किसी भी विद्यालय में पढ़ाई से लेकर अन्य किसी प्रकार की समस्या नहीं आए और वहां रिक्त पदों को भी भरा जा सके।

अपनी पढ़ाई के लिए देशभर में हैं प्रसिद्ध
नवोदय विद्यालय अच्छी पढ़ाई और अनुशासन के लिए देशभर में जाने जाते हैं, यहां कक्षा 5 वीं के बाद 6 टी में प्रवेश के लिए एग्जाम के माध्यम से प्रवेश दिए जाते हैं, कक्षा 8 वीं से भी यहां प्रवेश मिलता है, जिसके लिए स्टूडेंट्स को पहले नवोदय विद्यालय की एग्जाम देनी पड़ती है, उसमें पास होने के बाद ही उन्हें नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलता है। नवोदय विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंद्ध है, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है, यही कारण है कि अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाने के लिए पैरेंट्स काफी प्रयास करते हैं। यहां स्टूडेंट्स को रहने से लेकर पढ़ाई तक की सुविधा नि:शुल्क मिलती है।

यह भी पढ़ें :

बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया प्रोबेशनरी ऑफिसर का रिजल्ट

कम्प्युटर ऑपरेटर, गार्ड, लिफ्टमैन सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

3444 पदों पर भारतीय पशुपालन निगम में भर्ती, 5 जुलाई रात 12 बजे से पहले करें अप्लाई

स्पेस साइंस के लिए करें ये कोर्स, जॉब के हैं कई ऑप्शन