35 से 40 प्रतिशत होने चाहिए अंक
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई लिस्ट में सभी वर्ग के उम्मीद्वार को निर्धारित अंक लाना जरूरी है, जिसमें जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के कैंडिडेट्स के अंक होने चाहिए। बैंक आफ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफिसर की मेरिट लिस्ट भी जल्दी जारी करेगा। इस लिस्ट में उन कैंडिडेट्स के नाम होंगे, जिन्होंने इस एग्जाम में न्यूनतम योग्यता अंक हासिल किए होंगे। इस लिस्ट में उन्हीं का नाम आएगा जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। जिनका नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा, वे इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।