31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, जल्दी अप्लाई करें, अच्छी मिलेगी सैलरी

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर भर्ती निकली है, यहां चयनित होने वाले ऑफिसरों को अच्छी सैलरी मिलेगी, इसलिए आप जल्दी ही अप्लाई कर दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 22 Jun 2023, 1:10 PM IST

it.jpg

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर भर्ती निकली है, इस भर्ती में भले ही आईटी ऑफिसरों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जाएगी, लेकिन उन्हें सैलरी अच्छी मिलेगी, इसलिए अगर आप भी इस भर्ती के योग्य हैं, तो जल्दी अप्लाई कर दें, क्योंकि अब अंतिम तारीख में ज्याद दिन नहीं बचें हैं।

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स यानी आईपीपीबी ने इन्फॉर्मेशन टेक्लोलॉजी ऑफिसर (एक्जीक्यूटिव) आईटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, ये भर्ती करीब 3 साल के लिए रहेगी, जिसमें तीन साल बाद दो साल की बढ़ोतरी भी की जा सकती है, इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 जुलाई है, इसके लिए कैंडिडेट्स इंडियन पोस्ट पेमेंट्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली है भर्ती
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में एसोसिएट कंसल्टेंट आईटी के 30 पद, कंसल्टेंट आईटी के 10 पद, सीनियर कंसल्टेंट आईटी के 3 पद हैं। कैंडिडेट्स को इस भर्ती के लिए कम्प्यूटर सांइस, आईटी में बीई, बीटेक या एमसीए किया होना अनिवार्य है, आईटी ऑफिसर के पद पर भर्ती सीधे इंटरव्यूह के माध्यम से होगी।

1 लाख से ऊपर मिलेगी सैलरी
इस भर्ती में चयनित होने पर कैंडिडेट्स को एसोसिएट कंंसल्टेंट ऑफिसर के पद पर 10 लाख रुपए सालाना, कंसल्टेंट के पद पर 15 लाख रुपए सालाना और सीनियर कंसल्टेंट के पद पर सीधे 25 लाख रुपए सालाना का पैकेज मिलेगा। इसलिए आप देर नहीं करें, और जल्दी आवेदन कर दें। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने पर एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के कैंडिडेट्स को 150 रुपए ही फीस भरनी होगी, जबकि अन्य कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 750 रुपए फीस भरनी होगी।

यह भी पढ़ें : रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती, 30 जून तक करें अप्लाई

CPCB की आंसर की जारी, जल्दी चेक करें, आपत्ति है तो तुरंत करें मेल

patwari result 2023 : पटवारी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां क्लिक कर देखें

पुलिस विभाग में 21 हजार पदों पर बंपर भर्ती, 20 जुलाई तक करें अप्लाई