31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम्प्युटर ऑपरेटर, गार्ड, लिफ्टमैन सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

प्राइवेट और सरकारी सेक्टरों में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है, अगर आप भी नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी अप्लाई करेंं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 23 Jun 2023, 1:17 PM IST

jobs_1.gif

कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिफ्टमैन, गार्ड सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है, विभिन्न सेक्टरों में निकली इन भर्तियों में आप भी नौकरी करना चाहते हैं, तो जल्दी अप्लाई करें। कहीं ऐसा न हो कि लास्ट डेट निकल जाए और आप सोचते ही रह जाएं।

59 अप्रेंटिस पदों पर नौकरी के अवसर
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने 59 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने सम्बंधित ट्रेडों में डिग्री/ आइटीआइ/डिप्लोमा कर रखी हो। इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 29 जून तक चलने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू से पहले आवेदक को apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक nmdc.co.in वेबसाइट विजिट करें।

कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों पर मांगे आवेदन

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संविदा के आधार पर अप्रेंटिस ट्रेनी के 25 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 50 फीसदी अंक के साथ 10वीं पास की हो साथ ही सीओपीए ट्रेड में आइटीआइ कर रखी हो। आवेदक की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा।

29 जून अंतिम तिथि

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर 29 जून तक रजिस्टर कर सकते हैं। इन पदों पर किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

गार्ड, लिफ्टमैन समेत अन्य पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने गार्ड, लिफ्टमैन, वाहन चालक, टेलीफोन अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदकों का 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता भिन्न है, इसलिए नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

16 जुलाई तक करें आवेदन

भारतीय सेना मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ ने ड्राइवर और एमटीएस पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदक करने के लिए अभ्यर्थी कम से कम 10वीं पास हो और ड्राइवर पद के लिए 2 वर्ष का अनुभव हो। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से फॉर्म भर कर 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।