
नर्सिंग ऑफिसर, फार्मेसिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है, इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक युवा ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर निकली इन भर्तियों के बारे में पूरी डिटेल दी जा रही है। ताकि आप सीधे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकें।
अप्रेंटिस के 3624 पदों पर अवसर
रेलवे रिक्रू टमेंट सेल वेस्टर्न रीजन ने अप्रेंटिस के 3624 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आइटीआइ पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच हो। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदक rrc-wr.com पर 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 100 रुपए जबकि एससी, एसटी आवेदकों के लिए शुल्क माफ है।
डेटा साइंटिस्ट, डेटा इंजीनियर समेत अन्य 66 पदों पर आवेदन आमंत्रित
भारतीय रिजर्व बैंक सर्विसेज बोर्ड ने 66 विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें डेटा साइंटिस्ट, डेटा इंजीनियर, एनालिस्ट समेत अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास सम्बंधित विषय में मास्टर और स्नातक डिग्री होनी चाहिए साथ ही 4 वर्ष का अनुभव भी हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य,ओबीसी वर्ग को 600 जबकि एससी, एसटी आवेदकों के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।
एम्स जोधपुर ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने ग्रुप बी और सी के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं। इनमें लैब तकनीशियन, फार्मा केमिस्ट सहित अन्य पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 12वीं के साथ सम्बंधित ट्रेड डिप्लोमा कर रखा हो। सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता भिन्न है। इन पदों पर चयन सीबीटी टेस्ट के आधार पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर विजिट करें।
NIA - 5 जुलाई तक करें आवेदन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर ने फार्मेसिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, लेखा अधिकारी समेत 30 अन्य पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, स्नातक या डिप्लोमा डिग्री कर रखा हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है, इसलिए आवेदक नोटिफिकेशन भी अवश्य पढ़ें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nia.nic.in पर 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
Published on:
24 Jun 2023, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.