चण्डीगढ़ हरियाणा

एक रुपए के रिफंड पर रिलायंस रिटेल को झटका, उपभोक्ता अदालत ने ग्राहक को 7,500 मुआवजा देने का दिया आदेश

Reliance Retail 1 refund: पंचकूला कंज्यूमर फोरम ने ₹1 के रिफंड को बिना सहमति के 'रिवार्ड वॉलेट' में ट्रांसफर करने पर रिलायंस रिटेल पर ₹7,500 का जुर्माना लगाया है। अदालत ने इसे भ्रामक 'डार्क पैटर्न' करार दिया है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 6:12 PM IST
Consumer Forum penalty Reliance Retail
एक रुपए के रिफंड पर रिलायंस रिटेल को झटका, प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI

dark pattern refund case: ग्राहक की सहमति के बिना रिफंड की राशि का एक हिस्सा 'रिवार्ड वॉलेट' में ट्रांसफर करना रिलायंस रिटेल लिमिटेड और रिलायंस स्मार्ट सुपरस्टोर को महंगा पड़ गया है। पंचकूला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इसे भ्रामक 'डार्क पैटर्न' (Dark Pattern) और सेवा में कमी करार देते हुए कंपनी पर कुल ₹7,500 का जुर्माना लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

पंचकूला निवासी निष्ठा राघव ने 23 और 25 जनवरी 2026 को जियोमार्ट (JioMart) ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर किया था। दोनों ही बार ऑर्डर में शामिल 19 रुपए की 'मंच मैक्स' चॉकलेट उपलब्ध नहीं थी। कंपनी की ओर से मैसेज भेजा गया कि ₹19 का पूरा रिफंड उनके मूल भुगतान माध्यम (Original Payment Mode) यानी बैंक खाते में भेज दिया गया है। लेकिन, निष्ठा के बैंक खाते में दोनों बार केवल ₹18 ही क्रेडिट हुए, जबकि शेष ₹1-₹1 बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के उनके 'Twid' (Pay with Rewards) वॉलेट में ट्रांसफर कर दिए गए। ऐप पर शिकायत बंद होने और 14 फरवरी को भेजे गए कानूनी नोटिस का जवाब न मिलने पर उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया।

आयोग की सख्त टिप्पणी

आयोग के अध्यक्ष सतपाल और सदस्य डॉ. सुषमा गर्ग व डॉ. सुमन सिंह की पीठ ने रिलायंस की दलीलें समय पर पेश न होने के कारण उसका बचाव पक्ष समाप्त कर दिया और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाया। वॉलेट क्रेडिट थोपा नहीं जा सकता: आयोग ने स्पष्ट किया कि बैंक खाता और रिवार्ड वॉलेट अलग-अलग माध्यम हैं। जब कंपनी ने मूल भुगतान माध्यम से रिफंड का दावा किया था, तो वह ग्राहक को वॉलेट क्रेडिट स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।

डार्क पैटर्न गाइडलाइंस का उल्लंघन

आयोग ने इस तरीके को 'डार्क पैटर्न रोकथाम और विनियमन दिशानिर्देश, 2023' के तहत एक भ्रामक कदम माना। कोर्ट ने कहा कि रिफंड का हिस्सा डिजिटल वॉलेट में रोकना उपभोक्ता की पसंद के साथ हेरफेर है, ताकि ग्राहक उस पैसे का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म से दोबारा खरीदारी करने को मजबूर हो। दो अलग-अलग ऑर्डर में एक जैसा व्यवहार होने के कारण आयोग ने इसे महज अकाउंटिंग की गलती मानने से इनकार कर दिया।

45 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का आदेश

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 39(1)(d) के तहत आयोग ने दोनों पक्षों को संयुक्त रूप से उत्तरदायी ठहराया और 45 दिनों के भीतर निम्नलिखित भुगतान करने का निर्देश दिया। शिकायतकर्ता निष्ठा राघव को मानसिक परेशानी और कानूनी खर्च के लिए ₹2,500 का एकमुश्त मुआवजा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ₹5,000 दंडात्मक हर्जाने के रूप में जमा कराना।

Updated on:
18 Nov 2026, 6:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Haryana Drinking Water Scheme: पानी की किल्लत से राहत की तैयारी, गोहाना के पांच गांवों में 25 करोड़ से ज्यादा के काम मंजूर

हरियाणा में दूध बेचने वालों की अब बनेगी सरकारी पहचान, वाहन भी होगा दर्ज; मिलावट की शिकायत पर होगी सीधी कार्रवाई

हरियाणा में 44.83 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, CM नायब सैनी ने बिजली, स्वास्थ्य और सीवरेज कार्यों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

पंचकूला में 6 साल की बच्ची पर हमले के मामले में स्कूल प्रिंसिपल निलंबित, चोकीदार पर हुई FIR

Panchkula School Incident: दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, बाल सुरक्षा में चूक की अब होगी परत-दर-परत जांच