Nayab Saini Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र में करीब 44.83 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से बिजली व्यवस्था मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और सीवरेज व्यवस्था में सुधार करने का लक्ष्य है।