वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह रैली केवल बड़ी नहीं, बल्कि एक मेगा रैली होगी। राहुल गांधी के आह्वान को सफल बनाने के लिए हरियाणा कांग्रेस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूदा और पूर्व विधायक तथा जिला अध्यक्ष शामिल हुए। सभी नेताओं ने रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है।