चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब में 66 सरकारी स्कूल सर्वेश्रेष्ठ, प्रत्येक को 90 हजार से 2.27 लाख रुपये दिए गए

66 सरकारी मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों को सबसे बढिय़ा स्कूल होने के लिए अवॉर्ड
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2020, 7:17 PM IST
government school
पंजाब में 66 सरकारी स्कूल सर्वेश्रेष्ठ

चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के मद्देनजर स्कूलों में मुकाबलेबाज़ी की भावना पैदा करने के लिए राज्य भर के 66 सरकारी स्कूलों को सबसे बढिय़ा स्कूल होने के लिए अवार्ड दिए गए हैं।

इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के 22 जिलों की तरफ से हरेक जि़ले के तीन स्कूलों को बढिय़ा स्कूल होने के लिए अवार्ड दिया गया है। इनमें से हरेक जि़ले का एक मिडल स्कूल, एक हाई स्कूल और एक सीनियर सेकंडरी स्कूल शामिल है। इस अवार्ड में हरेक मिडल स्कूल को 90,909 रुपए, हाई स्कूल को 1,36,363 रुपए और सीनियर सेकंडरी स्कूल को 2,27,272 रुपए की राशि दी गई है।

इन स्कूलों में संगरूर जि़ले का सरकारी मिडल स्कूल (जीएमएस) रत्तोंके, सरकारी हाई स्कूल (जीएचएस) चोटियां, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल (जीएसएसएस) खनौरी (लड़कियाँ), लुधियाना के जीएमएस कुलार, जीएचएस बाबरपुर, जीएसएसएस करमसर, एसबीएस नगर के जीएमएस भंगल खुर्द अमरगढ़, जीएचएस खानखाना (लड़कियां), जीएसएसएस भारता कलाँ, एसएएस नगर के जीएमएस चाचू माजरा, जीएचएस जैयंती माजरी, जीएसएसएस घड़ूंआं लड़कियाँ, फाजिल्का के जीएमएस ढाणी करनैल सिंह एसएसए, जीएचएस हीरां वाली (आरएमएसए), जीएसएसएस कंधवाला अमरकोट, फरीदकोट के जीएमएस वीरें वाला खुर्द, जीएचएस माधक, जीएसएसएस पखी कलाँ, पटियाला के जीएमएस चोहट, जीएचएस भानड़ा अपग्रेड (आरएमएसए), जीएसएसएस जी माणकपुर, रूपनगर के जीएमएस भानूपली, जीएचएस भाऊवाल, जीएसएसएस धनगराली, जालंधर के जीएमएस बडाला, जीएचएस किशनपुर, जीएसएसएस नेहरू गार्डन लड़कियाँ मोगा के जीएमएस कोकरी वेहनीवाल, जीएचएस पत्तों हीरा सिंह लड़कियाँ, जीएसएसएस घल्ल कलाँ शामिल हैं।

इसी तरह अन्य स्कूल अमृतसर का जी.एम.एस गुमटाला, जी.एच.एस. नंगल महिता लड़कियाँ, जी.एस.एस.एस मजीठा, कपूरथला के जी.एम.एस डोमेली, जी.एच.एस. दियालपुर लड़कियाँ, जी.एस.एस.एस खीरांवाली, फतेहगढ़ साहिब के जी.एम.एस. चौरवाला एसएसए, जीएचएस अलीपुर सौधीयां, जीएसएसएस मुसतफाबाद, बठिंडा के जीएमएस गोलेवाला, जीएचएस दिख, जीएसएसएस मलूका लड़कियाँ, मानसा के जीएमएस उलक, जीएचएस बहिनीवाल, जीएसएसएस करंडी, फिऱोज़पुर के जीएमएस चब्बा, जीएचएस धीरा घर एसएसए रमसा, जीएसएसएस खाई फेमे की, होशियारपुर के जीएमएस दीपुर, जीएचएस राजपुर गहोत, जीएसएसएस भूंगा, मुक्तसर के जीएचएस चक्क गंढा सिंह वाला, जी.एच.एस. सुरेवाला, जी.एस.एस.एस भलिआणा, बरनाला के जी.एम.एस लोहगढ़, जी.एच.एस. नैणेवाल, जी.एस.एस.एस. सुखपुरा, गुरदासपुर के जी.एम.एस. पंडोरी बैंसां, जी.एच.एस. बसरावां (रमसा) सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल, सेखपुर, पठानकोट के जी.एम.एस. हरदोसरनां, जी.एच.एस. सरती, जीएसएसएस खाथौर, तरन तारन के जी.एम.एस खवासपुर, जीएचएस खारा, जीएसएसएस लड़कियाँ खालड़ा शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

पंजाब में राहुल-खरगे की रैली पर BJP का पलटवार, बोली- पहले अपने नेताओं से पूछें, नशे पर लगाम कैसे लगेगी

Punjab Election 2027: राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार

Punjab Election 2027: AAP के 3 विधायकों की BJP में एंट्री से अकाली गठबंधन का गणित बिगड़ा, सीटों पर फंस गया पेंच