चंडीगढ़ पंजाब

बलवंत राजोआना के जेल में अनशन शुरू करने के ऐलान के चलते पंजाब में सिख कट्टरपंथी राजनीति गरमाने के आसार

पंजाब में सोमवार को सिख कट्टपंथी राजनीति गरमा सकती है...
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 9:22 PM IST
Balwant Rajoana
Balwant Rajoana

(चंडीगढ): पंजाब में सोमवार को सिख कट्टपंथी राजनीति गरमा सकती है। इसका कारण है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअन्त सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजा प्राप्त बलवन्त सिंह राजोआना ने सोमवार से पटियाला जेल में अनशन शुरू करने का ऐलान किया हुआ है।

राजोआना ने इस सिलसिले में एक पत्र शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी को भेजा है। इस पत्र में राजोआना ने कमेटी की आलोचना की है। कमेटी की आलोचना वर्ष 2012 में राजोआना की ओर से राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका पर आगे कोई कदम न उठाए जाने को लेकर की गई है।


यह लिखा है राजोआना के पत्र में

यह पत्र 14 जुलाई को भेजा गया जिसमें कहा गया है कि मैं तब तक अनशन जारी रखूंगा जब तक कि कमेटी दया याचिका पर फैसले के लिए गृृह मंत्रालय तक नहीं पहुंचती या फिर इसे वापस नहीं ले लेतीं। दया याचिका छह साल से अधिक समय से लम्बित है। शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी पर अकाली दल का नियंत्रण है। अकाली दल केन्द्र सरकार में भागीदार है। पत्र में कहा गया है कि विलम्ब से कई संदेह पैदा होते है।

जेल अधीक्षक राजन कपूर ने बताया कि उन्होंने राजोआना के अनुरोध पर उसका पत्र शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार पत्र मिलने के बाद कमेटी के कई अधिकारी राजोआना से मिलने पहुंचे और समझाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। राजोआना का आरोप है कि कमेटी के कारण ही दया याचिका के निपटारे में विलम्ब हो रहा है और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि दिवंगत बेअन्त सिंह 1992 से 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। उनका जन्म 19 फरवरी 1922 को हुआ था। उन्होंने समाज के हित में कई कार्य किए। राज्य में सामान्य हालात बहाल करने के लिए उन्हें आज भी जाना जाता हैं। 31 अगस्त 1995 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

Published on:
Also Read
View All
हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे

पंजाब में राहुल-खरगे की रैली पर BJP का पलटवार, बोली- पहले अपने नेताओं से पूछें, नशे पर लगाम कैसे लगेगी

Punjab Election 2027: राहुल गांधी की रैली से पहले कांग्रेस ने AAP सरकार पर साधा निशाना, कहा- हर मोर्चे पर विफल रही मान सरकार

Punjab Election 2027: AAP के 3 विधायकों की BJP में एंट्री से अकाली गठबंधन का गणित बिगड़ा, सीटों पर फंस गया पेंच