
चेन्नई.
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में अविनाशी टाउन के निकट गुरुवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम जा रही एक ओमनी बस की लॉरी से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में 5 महिलाएं भी शामिल है। घायलों को तिरुपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अविनाशी के तहशीलदार ने बताया कि भीषण हादमें 5 महिलओं सहित 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में सभी केरल के पालक्कड, एर्नाकुलम और त्रिशूर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों को तिरुपुर सरकारी अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि बस केरल स्टेट गर्वंमेंट बस है। पुलिस ने बताया कि यह भीषण हादसा कोयम्बत्तूर सेलम हाइवे पर हुआ। ये हादसा सुबह 3:4 बजे हुआ। बस में 48 से अध्ािक यात्री सवार थे। बस चालक मौके से फरार हो गया है। 48 सीटो वाली ओमनी बस की सभी सीटे बुक थी। घटना के बाद हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। बस के परखच्चे उड़ गए। के्रन की मदद से बस को लॉरी से अलग करना पड़ा। अविनाशी टाउन पुलिस मामले की जांच कर रही है।