चेन्नई

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चेन्नई की हृदयस्थली है अन्नानगर

-तीन मेट्रो स्टेशन, बेहतरीन पार्क और सडक़ों से है इसकी पहचान

2 min read
Aug 11, 2023
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस चेन्नई की हृदयस्थली है अन्नानगर

चेन्नई.

चेन्नई का प्रमुख इलाका अन्नानगर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बात चाहे सडक़, बिजली या पानी की हो अथवा हास्पिटल स्कूल कालेज एवं होटल रेस्टोरेंट की अन्नानगर की कोई सानी नहीं है। महानगर के बीचो बीच स्थित अन्नानगर में रहने वाले लोगों की माने तो यहां से कही भी आना जाना काफी आसान है। फिर चाहे वह कोयम्बेडु बस अड्डा हो या सब्जी मंडी या फिर हवाईअड्डा जाना हो आप कम समय में सभी प्रकार के परिवहन साधन से पहुंच सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं। इनमें से 80 प्रतिशत लोग विभिन्न व्यवसायों में लगे हुए हैं। कपड़े का व्यवसाय यहां अच्छा है। बाकी लोग नौकरी व अन्य कार्यों में लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी शांत है। बड़े शापिंग मॉल, तीन तीन मेट्रो स्टेशन और अन्नानगर टावर और बेहतरीन सडक़ों से अन्नानगर की पहचान है। यहां निम्न से लेकर उच्च आयवर्ग के लोग रहते हैं और जीवनयापन करते हैं। यहां आप कही भी जाओ आपको इलाका हरा भरा दिखेगा। काफी योजनाबद्ध तरीके से अन्नानगर का विकास किया गया है। यह इलाका पाडी एवं अम्बत्तूर इंडस्ट्रीयल एस्टेट से सडक़ मार्ग से जुड़ा हुआ है।

अन्ना नगर का नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन.अन्नादुरै के नाम पर रखा गया है। यह चेन्नई के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और अमंजीकरै तालुक और अन्ना नगर क्षेत्र का एक हिस्सा है। यह चेन्नई के प्रमुख आवासीय क्षेत्रों में से एक है और कई प्रमुख डॉक्टरों, वकीलों और राजनेताओं का घर है।

सफाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत

अन्नानगर रहने के लिए बेहतर स्थान है। यहां व्यवसाय में शानदार प्रगति है। सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। सभी लोग शांत व सुरक्षित वातावरण में मिलजुल कर रहते हैं। यहां साफ सफाई अच्छी है। थोड़ा सा इस पर और ध्यान दिया जाएं तो अन्नानगर और सुन्दर दिख सकता है। इसके लिए आम आदमी व सरकार को मिलकर काम करना होगा।

अनिल सेठ, अन्नानगर निवासी।

सडक़ें संकरी होने से ट्रेफिक की होती है समस्या

अन्नानगर काफी अच्छा इलाका है। कही कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ अच्छा है। काफी शांत व सुरक्षित इलाका है। एक थोड़ी समस्या ट्रेफिक की है। सडक़ें संकरी है और वाहनों की आवाजाही ज्यादा है इससे लोगों को अपने घर पहुंचने में अधिक समय लगता है। इस समस्या का समाधान निकले तो लोगों को काफी आसानी होगी। कम समय में वे अपने गंतव्य पहुंच सकेंगे।

आदित्य टिबरेवाल,अन्नानगर निवासी।

Published on:
11 Aug 2023 10:45 pm
Also Read
View All