
कोय बत्तूर. एक छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप में पुलिस ने कॉलेज के व्याख्याता को गिरफ्तार किया है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कोट्टूर में निजी कॉलेज के व्याख्याता कार्तिकेयन ने छात्र भूपति से यौन स बन्ध की मांग की और ऐसा नहीं करने पर फेल करने की धमकी। वह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। व्याख्याता की धमकी से वह तनाव में था। चौदह मार्च को वह अलियार बांध जाने की कह कर घर से निकला पर लौट कर नहीं आया। घर वालों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरु की। पर उसका कोई पता नहीं लगा। भूपति के पिता लक्ष्मण ने बाद में अलियार पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकराई। पुलिस ने भी उसे ढंूढने के प्रयास किए पर उसका कहीं पता नहीं चला। भूपति के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। बाद में लक्ष्मण ने एक अखबार में फोटो सहित उसके लापता होने का विज्ञापन प्रकाशित कराया।
विज्ञापन प्रकाशन के अगले दिन लक्ष्मण के पास एक शख्स का फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया कि उसने फिरौती के लिए भूपति का अपहरण कर लिया है। उसने दो लाख रुपए देने की मांग रखी। फोन कॉल के बाद लक्ष्मण ने पुलिस से स पर्क किया। पुलिस वे कॉल डिटेल के आधार पर फोन करने वाले का पता लगा लिया। फोन वेल्लोक जिले से जगदीश नामक शख् स ने किया था।पुलिस उसे 28 मार्च को गिरफ्तार कर अलियार थाने लाई। यहां उससे पूछताछ की तो पता लगा कि उसने किसी का अपहरण नहीं किया है।
वह भूपति को जानता भी नहीं बस विज्ञापन देख कर यंू ही फोन कर दिया। वेल्लोर पुलिस ने जदगीश के बारे में तफ्तीश की तो पता लगा कि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। उन्तीस मार्च को वन विभाग का एक अलियार बांध से सटे जंगल में गश्त पर था। एक वनरक्षक की निगाह पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। शव सड़-गल चुका था। वन विभाग की टीम ने तत्काल पुलिस को खबर की। पुलिस के बुलावे पर भूपति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।शव को देखते ही परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। पुलिस ने पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भिजवाया। भूपति के दोस्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया किव्याख्याता कार्तिकेयन की मांग को वह मानने के लिए तैयार नहीं था। इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने और छात्रों से भी व्याख्याता के बारे में पता किया। इसके बाद तीस मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया।