चेन्नई

Chennai Fire Accident: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से लगी आग में दंपती और बच्ची की मौत

Mar 10, 2026
गाली-गलौज रोकने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
गाली-गलौज रोकने पर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

चेन्नई के गुडुवांचेरी इलाके में सोमवार रात एक घर में आग लगने से दंपती और उनकी दो वर्षीया बेटी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती से यह हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस ने शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार किया है।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, पांडूर निवासी पार्तीबन, जो निर्माण कार्य में लगे हैं, सोमवार रात अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी बहन महेश्वरी के घर गुडुवांचेरी आए थे। उस समय महेश्वरी अपने पति रामनाथ के साथ बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए चेंगलपेट सरकारी अस्पताल गई थीं। पार्तीबन और उनका परिवार घर में ही सो रहे थे।

सुबह लौटने पर मिला दर्दनाक मंजर

महेश्वरी सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल से लौटीं तो घर में धुआं भरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मरैमलै नगर अग्निशमन एवं बचाव सेवा और गुडुवांचेरी पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन परिवार को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बतायाप्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए चेंगलपेट सरकारी अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Chennai Fire Accident: मच्छर भगाने की अगरबत्ती से लगी आग में दंपती और बच्ची की मौत
Updated on:
10 Mar 2026 03:18 pm
Published on:
10 Mar 2026 03:18 pm