मुख्यमंत्री आपके विभाग में अभियान के तहत आयोजित होने वाले कैंप में पिछले कुछ दिनों से चेन्नई पुलिस आयुक्त शंकर
चेन्नई. मुख्यमंत्री आपके विभाग में अभियान के तहत आयोजित होने वाले कैंप में पिछले कुछ दिनों से चेन्नई पुलिस आयुक्त शंकर जीवाल पुलिसकर्मियों की शिकायतों को प्राप्त करने का काम कर रहे हैं। तमिलनाडु पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री आपके विभाग में नामक प्रोग्राम को लांच किया गया था। अभियान के तहत जिला स्तरीय एसपी और पुलिस आयुक्त कैंप आयोजित कर पुलिसकर्मियों से उनकी शिकायतें प्राप्त करते हैं। अभियान के तहत जिला स्तरीय एसपी और पुलिस आयुक्त कैंप आयोजित कर पुलिसकर्मियों से उनकी शिकायतें प्राप्त करते हैं।
इसी योजना के तहत शुक्रवार को एगमोर के राजरत्नीनम ग्राउंड में कैंप आयोजित किया गया था। कैंप में उपस्थित होकर शंकर जीवाल ने पुलिस कर्मियों से उनकी शिकायते सुनी और याचिकाएं प्राप्त की। कैंप में 700 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था। योजना से पहले अक्सर पुलिस आयुक्त के पास आवास आवंटन में समस्या, छुट्टी संबंधी मुद्दों, पुनर्वास से संबंधित समस्याओं और चिकित्सा सहायता के संबंध में याचिकाएं दायर की जाती थी। उसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आपके विभाग में नामक अभियान शुरू की गई। इसके तहत पिछले अक्टॅूबर से अब तक 1554 याचिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं।
योजना से पहले अक्सर पुलिस आयुक्त के पास आवास आवंटन में समस्या, छुट्टी संबंधी मुद्दों, पुनर्वास से संबंधित समस्याओं और चिकित्सा सहायता के संबंध में याचिकाएं दायर की जाती थी। उसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आपके विभाग में नामक अभियान शुरू की गई। इसके तहत पिछले अक्टॅूबर से अब तक 1554 याचिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं।