चेन्नई

स्वच्छ शरीर और शुद्ध मन में ही आते हैं महान विचार

स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 5:33 PM IST
Cleanliness fortnight in KV
स्वच्छ शरीर और शुद्ध मन में ही आते हैं महान विचार

चेन्नई. केेंद्रीय विद्यालय अशोक नगर में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस 15 दिवसीय समारोह के दौरान स्वच्छता विषय पर विद्यार्थियों के बीच सुलेख, निबंध, कविता वाचन, नाटक, एकांकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय की ओर से रैली भी निकाली गई। इसके अलावा विद्यार्थियों ने गलियों में जाकर साफ-सफाई का काम भी किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं राजाजी विद्याश्रम के प्राचार्य सुब्रमण्यम ने विद्यार्थियों का महत्व बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवाजी ने कहा कि सफलता के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। मन की शुद्धता के लिए शरीर का स्वच्छ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छ मन में ही महान विचार आते हैं और आदमी अपने विचारों से ही महान बनता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन स्वच्छता पखवाड़े के संचालक टीजीटी हिंदी के. पी. इब्राहिम खान ने किया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

................................................

अंगदान जागरूकता रन का आयोजन

चेन्नई. चेन्नई इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल मैराथन, अंगदान जागरूकता रन का आयोजन रविवार को किया गया। इसके तहत अंगदान कर सेव लाइफ का संदेश दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह समय की मांग है। एक व्यक्ति के अंगदान से आठ लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। इसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का भी सहयोग रहा। इसमें एक हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसके लिए चार श्रेणियां बनाई गई थी। इस मैराथन को स्वास्थ्य मंत्री डा.सी.विजयभास्कर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फेस्टिवल के चेयरमैन डा.अमर प्रसाद रेड्डी ने कहा कि अंगदान में वृद्धि हो रही है। बावजूद इसके बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है।

Updated on:
17 Sep 2018, 5:33 PM IST
Published on: