मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कलैवनार आरंगम में लोगों को प्लास्टिक की थैलियों को त्यागने और पारंपरिक
चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कलैवनार आरंगम में लोगों को प्लास्टिक की थैलियों को त्यागने और पारंपरिक पीले कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए मीनदम मंजापै नामक एक अभियान की शुरूआत की। मीनदम मंजापै विझीपुनरवु इयक्कम के रूप में जाना जाने वाला अभियान स्टालिन द्वारा शुरू किया गया था, क्योंकि उनकी सरकार पर्यावरण की रक्षा के लिए स्वस्थ प्रथाओं को वापस लाने की आवश्यकता पर जोर देती है।
अभियान का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक से बने कपड़े के बजाय खरीदारी और अन्य गतिविधियों के लिए कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। तत्कालिन एआईएडीएमके सरकार ने 1 जनवरी 2019 से प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन फिर भी उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लग पाया है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य पर्यावरण विभाग द्वारा प्लास्टिक प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने और सभी हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अधिक संख्या में प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग होने वाले इलाकों का दौरा कर वहां के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने सभी जिला प्रशासन अधिकारियों को पॉलीथिन कवर के उपयोग के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय किसान दिवस पर किसानों को दी बधाई
चेन्नई. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को राष्ट्रीय किसान दिवस पर देश भर के किसानों को बधाई दी। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि यह किसान हैं जिन्हें तिरुवल्लुवर दुनिया के स्तंभ के रूप में संदर्भित करते हैं और आज यही लोकतंत्र की ताकत है। जिस प्रकार से किसान अपनी फसलों की रक्षा करते हैं ठीक उसी प्रकार से राज्य सरकार किसानों के कल्याण की सुरक्षा करेगा। किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय किसान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाया जाता है। सिंह ने 28 जुलाई, 1979 और 14 जनवरी 1980 के बीच देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। लोग उन्हें भारत के किसानों के चैंपियन के रूप में संदर्भित करते हैं।