अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तमिलनाडु की चेन्नई शाखा ने कैंसर अस्पताल में करीब सौ मरीजों को नारियल का पानी पिलाया। इसके साथ ही केले...
चेन्नई।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन तमिलनाडु की चेन्नई शाखा ने कैंसर अस्पताल में करीब सौ मरीजों को नारियल का पानी पिलाया। इसके साथ ही केले वितरित किए गए। पिंजरापोल में भी राहगीरों को छाछ एवं आम का वितरण किया गया। अनिता केडिया, शारदा अग्रवाल, मीरा केडिया, कृष्णा अग्रवाल, सुनीता शाह, बेला झुनझुनवाला, शशि अग्रवाल, सीमा झुनझुनवाला, अंजु झुनझुनवाला, संगीता अग्रवाल, उमा चूड़ीवाल, ललिता खेतान, बरखा जिंदल, रचना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सविता अग्रवाल, राधा अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
ताम्बरम रेलवे कॉलोनी में बने टैंक से मिलती लोगों को राहत
करीब छह सालों के इंतजार के बाद ताम्बरम रेलवे कॉलोनी में वाटर टैंक अस्तित्व में आ पाया है। यह टैंक इस माह की शुरुआत में ही अस्तित्व में आया है और लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहा है। पानी की किल्लत जिससे पूरा महानगर जूझ रहा है में इस टैंक सुविधा का शुरू होना काफी लोगों को राहत देगा। ताम्बरम रेलवे कॉलोनी जिसे मैथ्यू कॉलोनी के नाम से भी जाना जाता है में रहने वाले लोगों को इस सुविधा का फायदा मिलेगा। इस परियोजना में शुरुआत से करीब पांच ठेकेदार लगे लेकिन वे केवल निर्माण को पूरा करने के बजाय परियोजना में देरी करने का ही कारण बने। मैथ्यू कॉलोनी की निवासी पवित्रा का कहना है कि जल संकट के इस दौर में यह टैंक हमारी रोजमर्रा की परेशानियों पर पूर्ण विराम लगाएगी।
इस टैंक के बनने में देरी को लेकर कॉलोनी के लोगों विशेषकर महिलाओं ने काफी विरोध प्रदर्शन किया। रेलवे के पदाधिकारियों को इस बाबत कई बार शिकायत भी की गई पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जब टैंक बनकर तैयार हो गया है तो उससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। ९०,००० लीटर क्षमता वाला टैंक कॉलोनी के ५० घरों में पानी देगा। मौजूदा दौर में यह टैंक प्रत्येक दिन आधा घ्ंाटे पानी सप्लाई करता है। रेलवे कर्मचारी जगन्नाथन का कहना है कि इस टैंक की मदद से अब काफी लोगों को फायदा मिलेगा। पहले हमें काम पर जाने और आने के बाद पानी के लिए काफी जद्दोजहत करनी पड़ती थी, लेकिन अब वह समस्या नहीं है।