चेन्नई

कोलकाता में हो रहा तेज गति के इंजन का निर्माण

आईसीएफ में अब तक निर्मित किए गए हैं साठ हजार कोच
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2018, 6:58 PM IST
Construction of fast moving engine in Kolkata
कोलकाता में हो रहा तेज गति के इंजन का निर्माण

> वीआईटी में छात्र संगठन का गठन

वेलूर. यहां काटपाडी स्थित वीआईटी विश्वविद्यालय में सोमवार को अभियंता दिवस समारोह हुआ जिसमें छात्र संगठन गठन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी के महाप्रबंधक सुंधाशु मणि ने एम.विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस एवं अभियंता दिवस पर उनकी फोटो प्रतिमा पर माल्र्यापण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर कहा वर्ष 2004-09 तक रेलवे बजट सिर्फ 24,307 करोड़ रुपए था।
सरकार ने रेलवे का विस्तार करने के उद्देश्य से धीरे-धीरे बढ़ाते हुए इस वर्ष 1.20 लाख करोड़ रुपए का बजट पारित किया। उन्होंने कहा कि आईसीएफ कोच फैक्टरी का विश्व में काफी नाम है। अब तक इस फैक्टरी में 60 हजार कोच बनाकर देश विदेश में भेजे गए हैं। गत वर्ष इसमें 2500 कोच तैयार किए गए थे जबकि इस वर्ष 3200 कोचों का निर्माण करने का लक्ष्य है।
सुंधाशु मणि ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत कोलकाता में 160 किलोमीटर वेग से चलने वाले रेल इंजन का निर्माण किया जा रहा है।

वीआईटी विवि में विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं

कार्यक्रम में विवि के कुलपति जी.विश्वनाथन ने बताया कि वीआईटी विवि में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं दी जा रही है। इस वर्ष माइक्रोसॉफ्ट संस्थान की ओर से वीआईटी विवि के 15 विद्यार्थियों को 39 लाख रुपए के पैकेज में रोजगार दिया गया है। इसके अलावा 108 विद्यार्थियों को अमरीका के बैंकों में रोजगार मिला है। कार्यक्रम में वर्ष 2018-19 के लिए छात्र संगठन का गठन कर विद्यार्थियों को विभिन्न पद प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि माडागस्कर के उच्चायुक्त राजनाड्रासो मारी लियोन्टिन, उपाध्यक्ष जी.वी. सेल्वम भी उपस्थित थे। आईसीएफ कोच फैक्टरी का विश्व में काफी नाम है। अब तक इस फैक्टरी में 60 हजार कोच बनाकर देश विदेश में भेजे गए हैं। गत वर्ष इसमें 2500 कोच तैयार किए गए थे जबकि इस वर्ष 3200 कोचों का निर्माण करने का लक्ष्य है।

Updated on:
19 Sep 2018, 6:58 PM IST
Published on: