नमिता के बचाव में आया सत्र न्यायालय

• •
Updated: 4 Jan 2017, 8:25 PM IST
namitha
namitha
चेन्नई.
चेन्नई की एक अदालत ने बुधवार को फिल्म अभिनेत्री नमिता के मकान मालिक को मकान खाली करने के लिए परेशान न करने के लिए आगाह किया है। अभिनेत्री नमिता नुंगम्बाक्कम के वीरभद्रन स्ट्रीट में किराए के फ्लैट में रहती है। वह हर महीने 15 हजार रुपए किराया देती है। इसके बावजूद भी मकान मालिक करुपैयाह नागरत्निम नमिता पर जबरन फ्लैट खाली कराने का दवाब बना रहा है।

मकान मालिक ने नमिता के मैनेजर को मकान न खाली करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। नमिता ने मका मालिक के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि अगर उसने मकान खाली न किया तो करुपैयाह ने उसके फ्लैट की बिजली और पानी का कनेक्शन काटने की धमकी दी है। अभिनेत्री का कहना है कि उसके मकान मालिक ने कई बार उसे उसके पारिवारिक समारोह में शामिल होने को कहा जिसके बाद अभिनेत्री बिना किसी भुगतान के कई कार्यक्रमों में शामिल भी हुई। इसपर सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश जी. शांति ने अभिनेत्री को घर खाली करने के लिए 12 जनवरी तक का समय दिया है तबतक मकान मालिक को उसे परेशान नहीं करने को कहा।
Published on: