स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से पैर नहीं छूने का आग्रह किया

पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद कई कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए छूए थे पैर 
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jan 2017, 8:30 PM IST
Mk stalin
Mk stalin
चेन्नई.
डीएमके कार्यकारी अध्यक्ष एम.के स्टालिन ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके सम्मान में पैर नहीं छूने का आग्रह किया। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि जब से मुझे पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है तब से बहुत सारे कार्यकर्ता लगातार मुझे बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को मेरे पैरों को छूना मुझे पसंद नहीं है। यह मुझे काफी चौंकाने वाला और तकलीफदेह रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार करने वाले सदस्यों को मैं कभी पसंद नहीं करता।

कुछ लोगों की इस तरह की हरकत से अन्य लोग भी मेरे पैरों को छू रहें है। इस तरह की हरकर हमारी नीतियों से बिलकुल मेल नहीं खाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि रिक्शे पर एक व्यक्ति बैठता है तो दूसरा व्यक्ति उसे खींचता है जिसके लिए डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने राज्य में रिक्शे को ही बंद कर दिया। मैं भी अपने पिता का अनुयायी हूं। इसके लिए मैं कभी नही चाहूंगा कि डीएमके का कोई भी सदस्य मेरे पैरों को छूए। यह मेरा आदेश नहीं बल्कि आप सब से अनुरोध है।

Published on: