चेन्नई

औरों को भी करें पौधरोपण के लिए प्रेरित

-एक्सनोरा इंटरनेशनल एवं राजस्थान पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 11:44 AM IST
green,tree,Environment,plant,
औरों को भी करें पौधरोपण के लिए प्रेरित

चेन्नई. एक्सनोरा इंटरनेशनल के संस्थापक एम.बी. निर्मल ने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा हम न केवल खुद पौधे लगाने के लिए आगे आएं बल्कि औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें तभी पर्यावरण की सही मायने में रक्षा हो सकेगी। एक्सनोरा इंटरनेशनल एवं राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।
वे बुधवार को कोयम्बेडु स्थित अरिहंत मैजेस्टिक परिसर में पौधरोपण करने के बाद आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उनके 75वें जन्म दिन के मौके पर महानगर के करीब एक 15 स्थानों पर पौधारोपण किया गया। तुलसी, पुदीना, अजमा समेत अन्य पौधे लगाए गए। इस अवसर पर निर्मल ने कहा हम आनलाइन खरीदार की बजाय छोटे व्यापारियों से सामान खरीदें। इससे छोटे व्यापारियों को अपनी आजीविका चलाने में मदद मिल सकेगी। इस मौके पर डा. विजयलक्ष्मी ने भी पौधरोपण किया।
इस अवसर पर एक्सनोरा इंटरनेशनल के नॉर्थ चेन्नई के सचिव जे. फतेहराज जैन ने कहा तुलसी का न केवल धार्मिक बल्कि औषधीय महत्व भी है। जिस आंगन में तुलसी का पौधा होता हैं वहां का परिवार स्वस्थ्य एवं खुशहाल रहता है। तुलसी कई प्रकार की होती है। कुछ खाने में इस्तेमाल होती है तो कुछ दवाइयों में प्रयुक्त की जाती है। पवित्र पौधा होने के कारण इसकी पूजा तो होती ही है साथ ही यह उच्च रक्तचाप संबंधी समस्याएं, मधुमेह एवं घाव व दूसरी कई तरह की परेशानियों के निदान में तुलसी का प्रयोग किया जाता है। हर्बल जैसे ही इसकी जड़ एवं पत्तियों का इस्तेमाल चाय के लिए करते हैं। तुलसी की पत्तियों में दुर्लभ तेल होते हैं जैसे फीमोनिन, यूजीनाल यही चीजें पौधों को कीटनाशकों के बढऩे से रोकने में मददगार है। तुलसी ऑरल कैंसर की कोशिकाओं को बढऩे से रोकने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से मोटापा घटता है। मगर जहां तक हो सके ताजी पत्तियां ही उपयोग में लें। तुलसी रोग भगाए। खाने में खुशबू लाए।

Updated on:
11 Oct 2018, 11:44 AM IST
Published on: