चेन्नई

विश्व महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता

- १५ से २२ फरवरी तक - ८ मार्च को होगा पुरस्कार वितरण समारोह- राजस्थान पत्रिका और डोरी सखी के तत्वावधान में

less than 1 minute read
Feb 14, 2019


चेन्नई. विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका व महिला सामाजिक सहायता समूह डोरी सखी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज छात्राओं व सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
राजस्थान पत्रिका में इस प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रविष्टि फार्म प्रकाशित किया गया है। प्रतियोगिता दो वर्ग में कॉलेज छात्राओं व सामान्य महिला वर्ग के लिए रखी गई है। प्रतिभागियों को अपनी रचनाएं अधिकतम ५०० शब्दों में लिखकर डोरी सखी अथवा राजस्थान पत्रिका कार्यालय भेजनी होगी। अपनी रचना के साथ उनको प्रविष्टि फार्म भेजना होगा।
कॉलेज छात्राओं को नारी पर बढ़ते शारीरिक अनाचार व शिक्षा और सर्वोच्च नौकरियों में टक्कर देती महिला प्रतिभा पर प्रविष्टियां भेजनी हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए निबंध के दो विषय नारी तेरे रूप अनेक : देवी भी, मां भी, मित्र भी और पत्नी भी तथा गृहिणियों के घरेलू काम को क्यों नहीं मिलती महत्ता है। इन विषयों पर प्रविष्टियां १५ से २२ फरवरी तक आमंत्रित हैं। इसके बाद की प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
चयन समिति श्रेष्ठ कृतियों का चयन करेगी। दोनों ही वर्गों में प्रथम तीन पुरस्कारों के अलावा दो-दो प्रोत्साहन पुरस्कार हैं। पुरस्कार वितरण ८ मार्च को विश्व महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पत्रिका में प्रकाशित विज्ञापन को देखा जा सकता है।

Published on:
14 Feb 2019 03:45 pm
Also Read
View All