
चेन्नई।आवड़ी स्थित केवी सीआरपीएफ में शनिवार को 41वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ (मेडिकल) की डीआईजी डॉ. राधा तथा विशिष्ट अतिथि डीआईजी (आरटीसी) प्रवीण कुमार थे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया। विद्यालय की प्राचार्य एन. वलरमती ने स्वागत भाषण में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापकों व विद्यार्थियों ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अध्यापिका आइलिन थियोफिलिस ने किया।
श्रीलंका में हुए धमाकों जैसे ही राज्य में बम फटने की धमकी
महानगर पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह फोन एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि श्रीलंका में हुए बम धमाकों जैसे तीन महीने के अंदर तमिलनाडु में भी बम फटने वाले हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारी ने आला अधिकारियों को सूचित किया। स्थानीय पुलिस ने मदुरै पुलिस को सूचित फोन करने वाले को गिरफ्तार किया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फोन कर धमकाने वाला मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै खंड पीठ का वकील सीएम स्वामी है। पुलिस ने बताया कि स्वामी ने सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि अगले तीन महीने में तमिलनाडु में वैसे ही बम फटने वाले हैं जैसे हाल ही श्रीलंका में बम धमाके हुए थे। उसके बाद फोन काट दिया। पुलिस ने उससे फोन कर पूछताछ की लेकिन उसने बातचीत करने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह डीजीपी और मीडिया को बताएगा। इसी बीच महानगर पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर ट्रेस कर लिया और मदुरै पुलिस को सूचित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मदुरै पुलिस ने उससे बातचीत की लेकिन उसने किसी से बातचीत करने से इंकार कर दिया। एगमोर पुलिस मामले की जांच कर रही है।