
कोयम्बत्तूर. यहां से 35 किलोमीटर दूर पोल्लाची के निकट रेल पटरियों के पास विस्फोट होने के कारण इलाके में सनसनी फैल गई। विस्फोट उस समय हुआ जब मदुरै से कोयम्बत्तूर के बीच चलनेवाली पैसेंजर ट्रेन महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर थी। विस्फोट का पता चलते ही ट्रेन को रोक लिया गया और गहन जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि विस्फोट में गन पावडर, फोस्फोरस व सल्फर का इस्तेमाल किया गया था। जांच जारी है। इसी बीच कावेरी प्रबंधन बोर्ड गठित करने में देरी के विरोध में पीएमके की ओर से आहूत राज्यव्यापी रेल रोको के कारण स्टेशन व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किएगएथे। बोर्ड गठन में देरी के खिलाफ पीएमके कार्यकर्ताओं ने पोस्ट आफिस के बाहर धरना दिया। रेलवे स्टेशन के पास रेल रोकने की कोशिश के लिएजाते ४० पीएमके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
'प्लास्टिक फ्री होगा यरकाड
सेलम. जिला प्रशासन ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल यरकाड को 'प्लास्टिक फ्रीÓ बनाने का प्रस्ताव किया है जिसके तहत यहां प्लास्टिक वस्तुओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार यह योजना तमिल नववर्ष के दिन शनिवार से लागू होगी।
'प्लास्टिक फ्रीÓ यरकाड योजना के लिएकलक्टर रोहिणी आर भाजीभाकरे ने एक अभियान चलाया है जिसके तहत स्थानीय लोगों, पर्यटकों और व्यापारियों को योजना की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। यरकाड हिल स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में पैम्फलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल के विकास को प्राथमिकता दी है जिसके तहत बुनियादी संरचना को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि हिल स्टेशन पर पर्यटकों की संख्या को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यरकाड को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिएकई पहल की है। उन्होंने योजना की सफलता के लिएसमाज के सभी लोगों से सहयोग की कामना की।