चेन्नई

जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क कार्यक्रम

पुरुषवाक्कम स्थित एएमकेएम ट्रस्ट में रविवार को साध्वी श्रीनिधि एवं श्रुतनिधि के सान्निध्य में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए बाबूलाल रंजीत...
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 12:08 AM IST
Free programs for needy and divyang children
Free programs for needy and divyang children

चेन्नई।पुरुषवाक्कम स्थित एएमकेएम ट्रस्ट में रविवार को साध्वी श्रीनिधि एवं श्रुतनिधि के सान्निध्य में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए बाबूलाल रंजीत बोकडिय़ा परिवार के सहयोग से नि:शुल्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 650 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। साध्वी श्रीनिधि ने बच्चों को जीवन जीने की कला सिखाते हुए स्वाभिमान से जीने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर बच्चों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम व गेम्स कार्निवल अनूठे ढंग से पेश किया गया। इसके अलावा उनको दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई। ये बच्चे दो अनाथाश्रम समेत अनेक संस्थाओं से आए। बाबूलाल बोकडिय़ा ने सबका स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पोलारिस ग्रुप के सीईओ अरुण जैन, फिल्म निर्माता चन्द्रप्रकाश तालेड़ा, जीतो चेन्नई चेप्टर के अध्यक्ष दौलत जैन, सचिव निमेश तोलिया का शॉल व माला द्वारा सम्मान किया गया। अरुण जैन ने बच्चों को बड़े सपने देखना व उन्हें पूरा करने के प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम बाबूलाल, रंजीत, गौतम, निर्मल, अरविंद बोकडिय़ा परिवार की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौतम बोकडिय़ा, निर्मल बोकडिय़ा, अरविंद बोकडिय़ा ने भी हिस्सा लिया।

Published on: