इस दौरान जिले को खेल सुविधाओं की भी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बने इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने और खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए बेहतर जगह मिलेगी। खासकर उन खिलाड़ियों को फायदा होगा, जिन्हें अब तक अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं।