चेन्नई

मछुआरों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी, 1 जनवरी को रेल रोको प्रदर्शन

रामेश्वरम और मंडपम के मछुआरों की तत्काल रिहाई को लेकन मछुआरा संघों द्वारा शुरू अनिश्चितकालिन

less than 1 minute read
Dec 27, 2021
मछुआरों का अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी, 1 जनवरी को रेल रोको प्रदर्शन


कन्याकुमारी. रामेश्वरम और मंडपम के मछुआरों की तत्काल रिहाई को लेकन मछुआरा संघों द्वारा शुरू अनिश्चितकालिन हड़ताल रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी मछुआरों ने कहा कि 1 जनवरी को रेल रोको प्रदर्शन किया जाएगा। मछुआरा संघ के पी. सेसुराजा और एस. इमरित ने कहा कि केंद्र द्वारा मछुआरों की रिहाई को लेकर किसी प्रकार का कदम उठाए जाने तक मछुआरों का प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को व्यापक रेल रोको विरोध किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन के बीच ही मछुआरों के एक वर्ग ने रविवार से अपना काम फिर से शुरू कर दिया। मछुआरा संघ के नेताओं ने दिल्ली का दौरा करने और मछुआरों की निरंतर गिरफ्तारी का दीर्घकालिक समाधान खोजने के प्रयासों के तहत केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई नौसेना ने कुछ दिन पहले तमिलनाडु के 68 मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार कर ट्रॉलरों को जब्त कर लिया था जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। उनकी रिहाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र ने राज्य सरकार से मछुआरों की लिस्ट भी मांगी है।

मछुआरा संघ के नेताओं ने दिल्ली का दौरा करने और मछुआरों की निरंतर गिरफ्तारी का दीर्घकालिक समाधान खोजने के प्रयासों के तहत केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की योजना बनाई है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंकाई नौसेना ने कुछ दिन पहले तमिलनाडु के 68 मछुआरों को उस वक्त गिरफ्तार कर ट्रॉलरों को जब्त कर लिया था जब वे कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे थे। उनकी रिहाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहा है। केंद्र ने राज्य सरकार से मछुआरों की लिस्ट भी मांगी है।

Published on:
27 Dec 2021 03:16 pm
Also Read
View All