चेन्नई

सेवा निलंबन सजा नहीं : हाईकोर्ट

मद्रास उच्च न्यायालय का कहना है कि सेवा निलंबन सजा नहीं है।
less than 1 minute read
Mar 13, 2019
court,suspension,punishment,Service,Not,high,
सेवा निलंबन सजा नहीं : हाईकोर्ट

चेन्नई. मद्रास उच्च न्यायालय का कहना है कि सेवा निलंबन सजा नहीं है। यह एक अंतरिम व्यवस्था है जिसके तहत लोक सेवक को उसके दायित्व से निर्वाह से इसलिए रोका जाता है ताकि उस पर लगे आरोप की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो सके।
यह कहते हुए न्यायाधीश एस. एम. सुब्रमण्यम ने बी. धर्मराज की उस याचिका को ठुकरा दिया जिसमें उसने २६ अक्टूबर २०१८ को धर्मपुरी जिला कलक्टर के निलंबन आदेश को चुनौती दी थी। आरोपों की प्रकृति अथवा दोषी अधिकारियों के खिलाफ दी गई शिकायत के आधार पर निलंबन आदेश को लेकर कोई निर्णय नहीं किया जा सकता है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा ऐसे तमाम आरोपों, उनके जवाब तथा पेश साक्ष्यों की पड़ताल की जानी चाहिए। उसके बाद चार्ज मेमो जारी किया जाना चाहिए। इस तरह की जांच के वक्त दोषारोपित अधिकारियों की सुनवाई भी होनी चाहिए।
जज ने तेजी से फैलते भ्रष्टाचार को देश के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कोर्ट किसी के साथ रियायत नहीं बरत सकती है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्ट क्रियाओं की वजह से आम आदमी पूरी तरह कुंठित है। हर दिन एक वैधानिक दस्तावेज की प्राप्ति के लिए लोक सेवक को रिश्वत देनी पड़ती है। यह देश में व्याप्त सच्चाई है। सभी उच्चाधिकारियों जिनमें कोर्ट भी शामिल है को इस सच्चाई से वाकिफ होकर ऐसे मामलों का निपटारा करना चाहिए।
याची के अनुसार वह भूमि अधिग्रहण मामलों का विशेष तहसीलदार था। उसे भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से निलंबित कर दिया गया। उसका कहना था कि यह निलंबन उस वक्त आया जब उसकी पदोन्नति होनी थी इसलिए इस सजा के रूप में आए इस आदेश को रद्द किया जाना चाहिए।

Published on:
13 Mar 2019 04:09 pm
Also Read
View All
Vijay vs Udhayanidhi Stalin: ‘पंच डायलॉग फिल्मों में अच्छे लगते हैं…’ उदयनिधि का विजय पर हमला, बोले- फाइलें खोलिए, सबूत हैं तो कार्रवाई कीजिए

‘विजय की PM दावेदारी के संकेत?’ मंत्री के बयान से TVK के इरादे साफ, राहुल गांधी के लिए बढ़ेगी चुनौती?

Tamil Nadu Politics: 365 दिन की मैटरनिटी लीव वाले सीएम विजय के फैसले पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा

वामपंथी और CJP के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे तमिलनाडु के छात्र! विजय सरकार के सख्त निर्देश पर बरसे सौरव दास

CM Vijay Announcement: तमिलनाडु में विजय सरकार के 3 बड़े ऐलान! विधायकों को गाड़ी, दूध पर बढ़ा दाम और इलाज के लिए 25 लाख