
पुलिस आयुक्त पेरियाह नेक्लब की सेवाओं की सराहना की
कोयम्बत्तूर. रोटरी क्लब आफ कोयम्बत्तूर टेक्ससिटी की ओर से बुधवार को सेरियन चर्च रोड स्थित आईएमए मैसोनिक रोटरी मिडटाउन में आयोजित समारोह में एक एम्बुलेंस दान की गई। पुलिस आयुक्त पेरियाह ने क्लब की ओर से एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। उन्होंने क्लब की सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर समाजसेवी बालचंद बोथरा, इंदरचंद कोठारी, क्लब के अध्यक्ष महावीर बोथरा, सचिव नरेन्द्र कुमार, मारुति,वकील सुंदर वडीवेल, रमेश निछानी आदि उपस्थित थे।
वाइको का पुतला जलाया,वाइको ने मोदी को कायर कहते हुएउन्हें सड़क मार्ग से तमिलनाडु में यात्रा करने की चुनौती दी थी ताकि उन्हें कावेरी मुद्दे पर काले झंडे दिखाए जा सकें
कोयम्बत्तूर. भाजपा युवा शाखा के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एमडीएमके महासचिव वाइको का पुतला जलाया। गांधीपुरम बस स्टैंड के पास एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने वाइको के खिलाफ नारे लगाए। आरोप है कि वाइको ने मोदी को कायर कहते हुएउन्हें सड़क मार्ग से तमिलनाडु में यात्रा करने की चुनौती दी थी ताकि उन्हें कावेरी मुद्दे पर काले झंडे दिखाए जा सकें। भाजपा की राज्य युवा शाखा के विनोज सेल्वम की मौजूदगी में हुएप्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वाइको का पुतला जलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच डीएमके कार्यकर्ताओं ने शहर में घर-घर काला झंडा पहुंचाना शुरू किया है ताकि मकान के ऊपर काला झंडा फहराकर एकता का प्रदर्शन किया जा सके। कार्यकर्ताओं ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
शक्ति सेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कोयम्बत्तूर. कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन में देरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शक्ति सेना कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने तमिलनाडु सरकार पर भी केन्द्र सरकार पर बोर्ड के गठन के लिए दबाव नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए नारे लगाए।