छतरपुर. जिले के बगौता गांव स्थित शंकरगढ़ पुरवा में रह रहे 250 परिवारों के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इन परिवारों को सूचना मिली है कि उनके मकान शासकीय भूमि पर बने हैं और जल्द ही उन्हें गिराया जा सकता है।
भूमि का मालिकाना हक दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार
छतरपुर. जिले के बगौता गांव स्थित शंकरगढ़ पुरवा में रह रहे 250 परिवारों के लिए एक गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इन परिवारों को सूचना मिली है कि उनके मकान शासकीय भूमि पर बने हैं और जल्द ही उन्हें गिराया जा सकता है।
मंगलवार को इन प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी समस्या को साझा किया। इस दौरान घनश्याम अहिरवार नामक एक रहवासी ने बताया कि ये परिवार पिछले 100 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं और अपनी खेती-किसानी से जीवन यापन कर रहे थे। हाल ही में शासन ने इन परिवारों को कृषि भूमि से बेदखल कर दिया है, और अब उनके घरों को भी गिराए जाने का खतरा मंडरा रहा है। प्रभावित परिवारों ने कलेक्टर से यह अपील की कि सरकार की स्वामित्व योजना के तहत उनका सर्वे कराकर उन्हें मकानों का मालिकाना हक दिया जाए। इन परिवारों ने कहा कि वे एक शताब्दी से अधिक समय से यहां रह रहे हैं, और अब उन्हें अपने घरों को खोने का डर सता रहा है। पहले खेती की भूमि से बेदखली और अब घर गिराए जाने की चिंता ने इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।