छतरपुर

47 डिग्री का टॉर्चर: छतरपुर जिले में दो दिन और राहत के आसार नहीं, तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट बढ़ा, आज फिर बढ़ेगा पारा

जिले में भीषण गर्मी का टॉर्चर इस कदर हावी है कि सुबह नौ बजते ही आसमान से अंगारे बरसने शुरू हो जाते हैं, जिसका खौफनाक असर देर शाम तक बना रहता है। इस बीच मौसम विभाग ने जिलेवासियों के लिए और भी डराने वाली चेतावनी जारी की है।

2 min read
May 20, 2026
तेज गर्मी

बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में इन दिनों सूरज देवता आग उगल रहे हैं, जहां नौगांव में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जिले में भीषण गर्मी का टॉर्चर इस कदर हावी है कि सुबह नौ बजते ही आसमान से अंगारे बरसने शुरू हो जाते हैं, जिसका खौफनाक असर देर शाम तक बना रहता है। इस बीच मौसम विभाग ने जिलेवासियों के लिए और भी डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र ने आगामी दो दिनों तक जिले में भीषण गर्मी पड़ने के संकेत देते हुए तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट बढ़ा दिया है।

अभी और बढेगा तापमान

मौसम केंद्र खजुराहो के प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि जिले में अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जाएगी और भीषण गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि इस दौरान हवा की गति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, जिससे गर्म हवा के थपेड़े (लू) लोगों को और ज्यादा परेशान करेंगे। मंगलवार को खजुराहो का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी यानी आर्द्रता महज 20 प्रतिशत रही, जबकि गर्म हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

बुधवार को और बढेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक जिले में तीव्र हीटवेव का यह खतरनाक दौर लगातार बरकरार रहेगा। इस दौरान तापमान के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं। बुधवार को धूप के तेवर और ज्यादा तीखे होने और तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

जनजीवन पर असर

लगातार बढ़ रही इस जानलेवा तपन के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। दोपहर के समय सड़कें सूनी हो जाती हैं और बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। इस झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या और कामकाजी घंटों को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। लोग जरूरी काम भी सुबह-सुबह या फिर देर शाम को ही निपटाना पसंद कर रहे हैं।

नौगांव और खजुराहो में पारे का गणित

जिले के अलग-अलग हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े इस प्रकार हैं।

नौगांव

अधिकतम तापमान: 47.0°Cन्यूनतम तापमान: 26.6°C

खजुराहो

अधिकतम तापमान: 46.4°Cन्यूनतम तापमान: 29.4°C

मौसम विभाग की सख्त सलाह: दोपहर में निकलने से बचें

बढ़ते पारे और तीव्र लू के खतरे को देखते हुए मौसम केंद्र ने नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को इस जानलेवा गर्मी से बचने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी है। दोपहर के समय (विशेषकर 12 से 4 बजे के बीच) अनावश्यक रूप से खुले आसमान के नीचे या बाहर न जाने की सख्त सलाह दी गई है।डॉक्टरों और विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को सूती कपड़े से ढककर रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस घोल, नींबू पानी या छाछ का सेवन करें, ताकि हीट स्ट्रोक (लू लगना) जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

Published on:
20 May 2026 10:37 am
Also Read
View All
महोबा में नीट छात्रा का अपहरण: 16 दिन बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से जलाया, नशीले इंजेक्शन लगाए

हर दो घंटे में दिया नशीला इंजेक्शन, बार-बार किया गैंग रेप, एमपी की बेटी के साथ यूपी में दरिंदगी की सारी हदें पार

छतरपुर में सूर्य देव का रौद्र रूप: छतरपुर में 47 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, दोपहर में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा. मौसम विभाग का तीव्र लू का ऑरेज अलर्ट

विश्वविद्यालय में प्रवेश के प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र 20 मई को होंगे जारी, तय तारीख तक शुल्क जमा न करने पर प्रवेश स्वतः हो जाएगा निरस्त

शिक्षा से खिलवाड़: छतरपुर में निर्माण एजेंसियों ने खाते से गायब की राशि, खंडहर में तब्दील हुए अधूरे स्कूल भवन