17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वविद्यालय में प्रवेश के प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र 20 मई को होंगे जारी, तय तारीख तक शुल्क जमा न करने पर प्रवेश स्वतः हो जाएगा निरस्त

स्नातक के विद्यार्थियों को अपना शुल्क 20 से 26 मई तक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 21 मई से 26 मई तक हर हाल में ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई छात्र इस तय समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका सीट आवंटन स्वतः ही निरस्त मान लिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
university

विश्वविद्यालय

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की विभिन्न अध्ययनशालाओं में नवीन सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तेजी से चल रही है। आगामी सत्र में दाखिले की यह पूरी कवायद 1 मई 2026 से विश्वविद्यालय की अधिकृत प्रवेश एजेंसी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभिन्न प्रवेश समितियां भी गठित की गई हैं, जो लगातार अपनी निगरानी में दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं को देख रही हैं।

स्नातक और स्नातकोत्तर सहित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए हो रही काउंसलिंग

विश्वविद्यालय में इस समय विभिन्न विषयों के स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर, इसके साथ ही तीनों प्रमुख संकायों वाणिज्य, कला तथा विज्ञान के स्नातक (यूजी) प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा यूजी/पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिये भी प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

20 और 21 मई को जारी होंगे सीट आवंटन पत्र, समय पर फीस भरना अनिवार्य

विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. आर. एस. सिसोदिया ने बताया कि अध्ययनशालाओं में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले आवेदकों को ऑनलाइन लिंक अथवा विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट mcbu.ac.in के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया था। पंजीयन करने के उपरांत स्नातक कक्षाओं के प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र 20 मई को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए जाएंगे। वहीं स्नातकोत्तर कक्षाओं के आवंटन पत्र 21 मई को जारी होंगे।

प्रवेश प्रभारी ने विशेष रूप से सचेत करते हुए बताया कि जिन विद्यार्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से तय समय में जमा करनी होगी। स्नातक के विद्यार्थियों को अपना शुल्क 20 से 26 मई तक तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 21 मई से 26 मई तक हर हाल में ऑनलाइन जमा करना होगा। यदि कोई छात्र इस तय समय-सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा नहीं करता है, तो उसका सीट आवंटन स्वतः ही निरस्त मान लिया जाएगा।

वंचित छात्रों के लिए 21 मई से शुरू होगा दूसरा चरण, कंप्यूटर साइंस विभाग में मिलेगी मदद

प्रवेश प्रभारी डॉ. सिसोदिया के अनुसार, जो विद्यार्थी किसी कारणवश प्रथम चरण में प्रवेश से वंचित रह गए हैं या जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया स्नातक कक्षाओं के लिए 21 मई से तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 22 मई से प्रारंभ होने जा रही है। इस चरण में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को पोर्टल पर जाकर पुनः अपनी वरीयता (चॉइस फिलिंग) लॉक करनी होगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम भी किए हैं। प्रवेश प्रक्रिया, चॉइस फिलिंग या शुल्क भुगतान से जुड़ी किसी भी प्रकार की शंका या समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर के यूटीडी के हेल्प डेस्क कंप्यूटर साइंस विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग