छतरपुर

जिले में हरियाली महोत्सव में लगाए जाएंगे 5 लाख 61 हजार पौधे लगाएंगे

वन विभाग ने लगाए 70 फीसदी पौधेअगस्त के पहले सप्ताह तक मनाया जाएगा हरियाली महोत्सव

2 min read
Jul 30, 2022
जंगली इलाकों में सागौन, आंवला और जामुन का पौधारोपण

छतरपुर। जिले में वन विभाग के द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के अंतर्गत शासन के निर्देश पर जिले की 1226.45 हेक्टेयर भूमि पर 5 लाख 61 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया। वन विभाग का दावा है कि पिछले एक माह से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में 70 फीसदी पौधे रोपित भी किए जा चुके हैं। शेष पौधों का रोपण अगस्त के पहले सप्ताह तक चलता रहेगा।

जंगली इलाकों में सागौन, आंवला और जामुन का पौधारोपण
डीएफओ अनुराग कुुमार ने बताया कि विभाग का लक्ष्य है कि बक्स्वाहा और लवकुशनगर रेंज के जंगली क्षेत्रों में सर्वाधिक पौधे रोपित किए जाने हैं। यहां सागौन, आंवला, बहेरा, चिरौल, सीताफल, जामुन, अर्जुन, करंज के पौधे बहुतायत में रोपे जा रहे हैं। इसी तरह बाजना क्षेत्र में सबसे कम पौधारोपण किया जाएगा क्योंकि यहां पूर्व के अभियानों में पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बड़ामलहरा, बिजावर, बक्स्वाहा क्षेत्र में 60 से 70 प्रतिशत व लवकुशनगर, छतरपुर रेंज के अंतर्गत 30 से 40 फीसदी पौधारोपण हो चुका है। पहली बारिश के साथ ही पौधारोपण शुरू कर दिया गया था। इस वर्ष मनरेगा योजना के तहत भी लगभग 20 हजार पौधे मजदूरों के माध्यम से लगाए जाने हैं।

पौधों की सुरक्षा पर भी किया जा रहा खर्च
पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से काफी खर्च किया जा रहा है। लगाए गए पौधों के लिए 6 महीने पहले से गहरे गड्ढे खोदे गए। पौधारोपण के बाद कई जगह कटीले तार से बाड़ बनाई गई। कई जगह पत्थर की बाउण्ड्री भी बनाई जा रही है। डीएफओ ने बताया कि लगाए गए पौधों की सतत् समीक्षा भी की जाएगी और विभाग के कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


अंकुर अभियान के तहत मुक्तिधाम में पौधारोपण
अंकुर अभियान अंतर्गत नगर परिषद राजनगर के मुक्तिधाम में सीएमओ एवं उपयंत्री की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया जिसमें आंवला आम नींबू कचनार शीशम आदि के पौधे लगाए गए। सीएमओ एकता अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखते है। वृक्षारोपण कर इनका रखरखाव जरुर करें। उपयंत्री महेंद्र पटेल ने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण के लिए प्रतिदिन पौधा लगाना चाहिए। जरूरी है कि सभी लोग जन्म-दिन, पुण्य-तिथि और वैवाहिक वर्षगाँठ जैसे अवसरों पर पौधे अवश्य लगाए। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एकता अग्रवाल ,उपयंत्री महेंद्र पटेल, हिदायत खान, राम कुमार नामदेव, संदीप तिवारी, अरमान खान, बृजेश पाठक, शंकर प्रताप सिंह ,संतोष रैकवार ,जगदीश पथोरिया आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Published on:
30 Jul 2022 10:13 am
Also Read
View All
वर्तमान में महज 1800 गट्ठर का था स्टॉक, अब कोलकाता से आएंगे जूट बैग, 1000 जूट और 2000 पीपी बैग की आपूर्ति से निकलेगा समाधान

मुआवजे की जंग: केन-बेतवा लिंक परियोजना के ढोड़न बांध स्थल पर बाहरी प्रदर्शनकारियों का डेरा, छतरपुर के असली प्रभावितों से ज्यादा पन्ना के ग्रामीणों ने घेरा मैदान

अमृत 2.0 योजना से सुधरेगी छतरपुर की पेयजल व्यवस्था, अनगढ़ टौरिया और फिरंगी पछाड़ में 1 करोड़ की लागत से बनेंगी दो नई पानी टंकियां

किस्मत ने छीना था साथ पर उम्मीद ने फिर मिलाया: साढ़े तीन साल तक जिसे मरा समझकर रोते रहे अपने, आज उसी बेटी को सीने से लगाकर निहाल हुई मां

Big News: MP में यहां पुलिस कस्टडी में युवक ने खाया जहर, मौत से मचा हड़कंप, TI निलंबित