छतरपुर

‘9 दिन दुर्गा-दुर्गा..10वें दिन मुर्गा-मुर्गा’ नवरात्रि से पहले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने क्यों कही ये बात ?

Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri: मां दुर्गा की आराधना के पर्व नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कही बड़ी बात..।

2 min read
Oct 02, 2024

Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों अपने बयानों के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। हवस के पुजारी वाले बयान को लेकर मचे बवाल के बीच अब उन्होंने नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले एक और बयान दिया है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि वो भी नवरात्रि में माता की पूजा अर्चना करेंगे लेकिन उनका विरोध उन सभी से है जो 9 दिन दुर्गा दुर्गा करते हैं और 10वें दिन मुर्गा मुर्गा करते हैं।

'9 दिन दुर्गा-दुर्गा, 10वे दिन मुर्गा-मुर्गा'

छतरपुर में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर स्वच्छता अभियान में शामिल होने पहुंचे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से जब मीडिया ने नवरात्रि के शुरू होने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब तक हम यह प्रण नहीं लेते कि बहू-बेटियों के ऊपर उठने वाली उंगली को तोड़ नहीं देते, तब तक देवी आराधना का कोई औचित्य नहीं है। हम भी माता की पूजा करेंगे, लेकिन उनका विरोध है जो 9 दिन दुर्गा-दुर्गा करते हैं और 10वे दिन मुर्गा-मुर्गा करते हैं। महालक्ष्मी के 30 टुकड़े हुए, इसके लिए अब हिंदुओं को संकल्प लेना होगा।

'हवस के मौलाना और हवस के पादरी' वाले बयान पर कही ये बात..

वहीं हाल ही में उनके द्वारा दिए गए हवस के पादरी या हवस के मौलाना वाले बयान पर कुछ धर्मगुरूओं द्वारा आपत्ति जताए जाने पर जब पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये नालायक हैं हमने किसी भी धर्म के धर्मगुरू का अपमान नहीं किया है। हमने अपनी बात किसी भी धर्म या मजहब के गुरू के लिए नहीं कही थी। हमने तो सनातनियों को जगाने के लिए बताया था कि हवस का पुजारी भर क्यों होता है हवस का पादरी या हवस का मौलाना क्यों नहीं होता…अगर ये बोल दिया है तो लोगों को दिक्कत होने लगी लेकिन इससे उन्हें बुरा नहीं लगना चाहिए और लगता है तो लगता रहे हमें फर्क नहीं पड़ता।

Updated on:
02 Oct 2024 10:25 pm
Published on:
02 Oct 2024 10:23 pm
Also Read
View All
MP में पूर्व कांग्रेस महासचिव पर फायरिंग, भाजपा नेता निकला मास्टरमाइंड, दो शूटर गिरफ्तार

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल