15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इस एक्सप्रेस ट्रेन में 15 से बढ़कर 21 हुए कोच

MP News: नए एलएचबी ‘लाल परी’ कोचों के साथ पटरी पर दौड़ेगी। 15 की जगह 21 कोच होने से वेटिंग घटेगी, सफर ज्यादा सुरक्षित, तेज और आरामदायक होगा। बुंदेलखंड के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
khajuraho-bhopal mahamana express 21 lhb red coaches mp news

khajuraho-bhopal mahamana express (फोटो- Rail Info)

MP News: बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए आज यानी 15 फरवरी का दिन रेल सुविधाओं में एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। भोपाल से खजुराहो के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस (Khajuraho-Bhopal Mahamana Express) आज से अपने नए और आधुनिक अवतार में पटरी पर उतरेगी। रेलवे ने इस ट्रेन की कोच संरचना में बड़ा विस्तार करते हुए इसे अब 21 कोच के साथ संचालित करने का निर्णय लिया है। पुराने पारंपरिक बाले आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए है, जिन्हें उनके चटक लाल रंग के कारण लाल परी कहा जा रहा है।

आज से महामना में सफर करने वाले यात्रियों को झटकों और शोर से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। नए एलएचबी कोच में उन्नत एयर सस्पेंशन और शॉक एब्जार्बर लगे होते है, जो यात्रा को बेहद आरामदायक बनाते है। ये कोच पुराने कोचों की तुलना में 1.7 मीटर अधिक लंबे है, जिससे यात्रियों को पैरों के पास अधिक जगह और आरामदायक सीटें मिलेंगी।

सबसे बड़ी खूबी है सुरक्षा व्यवस्था

लाल रंग के कोचों की सबसे बड़ी खूबी इनकी सुरक्षा है। इनमें सेंटर बफर कपलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से किसी अप्रिय घटना या दुर्घटना के दौरान डिब्बो एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते। हल्के और मजबूत होने के कारण ये कोच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं। भविष्य में ट्रेन की गति बढ़ने की भी संभावना है।

6 अतिरिक्त कोच से वेटिंग लिस्ट में मिलेगी राहत

यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन में 6 अतिरिक्त कोच जोडने का फैसला किया है। पहले महामना एक्सप्रेस केवल 15 कोब के साथ चलती थी. जिससे अक्सर वेटिंग लिस्ट की समस्या बनी रहती थी। अब कोचों की संख्या 21 होने से स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से एसी श्रेणी का विस्तार किया गया है, जिसमें अब 2 एसी चेयर कार और 2 एसी स्लीपर कोच के साथ कुल 5 एसी कोच होंगे। साथ ही 6 नए स्लीपर कोच भी जोड़े गए हैं।

इन शहरों को मिलेगा लाभ

भोपाल से चलकर खजुराहो पहुंचने वाली इस ट्रेन के विस्तार से विदिशा, बीना, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। आज से शुरू हो रही इस सेवा के बाद पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटकों के लिए भी सफर पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। (MP News)